Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

बड़ी खबर : पूर्व सचिव के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

August 14, 2023
in अपराध, एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पूर्व सचिव के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में पंजाब के एक बीजेपी नेता से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सचिव सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि पंजाब के भाजपा नेता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जिनपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव ने पंजाब बीजेपी के एक नेता को सरकारी टेंडर दिलाने और दवा सप्लाई का काम दिलाने का झांसा देकर 3.42 करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए।  पटियाला के भी कई भाजपा नेताक्ष इस धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ठगी पटियाला जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और उनके साथियों के साथ हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

आरोप है कि 

संजीव ने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात पिछले साल मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय से हुई थी और फिर उन दोनों में दोस्ती हो गई। तभी उपाध्याय ने संजीव से कहा, वह उन्हें कई तरह के सरकारी काम दिला सकते हैं, लेकिन इस काम के लिए अन्य साथियों की भी तलाश करनी होगी। संजीव ने उनकी बात पर विश्वास कर अपने कारोबारी दोस्तों से संपर्क किया। जिनकी कुछ दवा सप्लाई और निर्माण संबंधी फर्म थीं। इसके बाद उपाध्याय ने उनसे विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग तिथियों में 3.42 करोड़ रुपये ले लिए। यह रकम कभी उन्होंने सचिवालय के पास ली, तो कभी विधानसभा के पास। इसके बाद भी विधानसभा और सचिवालय में दोनों की मुलाकातें होती रही।

 

उपाध्याय से वह जब भी मिलते, उनके हाथ में इन कामों से संबंधित फाइलें होती थीं और उन्हें झांसा दिया जाता रहा कि इन फाइलों पर कुछ हस्ताक्षर की जरूरत है साइन होते ही आपका काम हो जाएगा। इस पर विश्वास करते हुए वह उनको पैसे देते चले गए। लेकिन जब कुछ काम  नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। तो उनको इस साल मार्च में पैसे देने का वादा किया गया। लेकिन, मार्च में भी उन्होंने बात टाल दी। बताया जा रहा है कि उपाध्याय के साथ उनके साथी सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स निवासी पाम सिटी, उसकी पत्नी नंदिनी, महेश माहरिया, रौनक महारिया, अमित लांबा और शाहरुख खान भी थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

बीजेपी नेता संजीव ने उपाध्याय पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसने मुझे और और उनके साथियों को घर बुलाकर 30 लाख रुपये का चेक  जो उनके नौकर शाहरुख के नाम का थाद दिया।इस चेक को उन्होंने अपने बैंक में जमा किया, लेकिन वह बाउंस हो गया। संजीव का कहना है कि उपाध्याय ने  उनके साथ एक और चालबाजी की। जिस दिन उन्हें चेक देने के लिए घर बुलाया, उसी दिन उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर  पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया। परेशान हो कर  पीड़ितों ने पूरा मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी को कारवाई के निर्देश दिए ।

Tags: Corruption news in Hindidaily corruption news in Hindilatest corruption news in Hindiupdated corruption news in Hindi
Previous Post

जनआक्रोश :- बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में पर्वतीय समाज उतरा सड़कों पर

Next Post

ताक पर नैतिकता : स्कूल जाती बच्ची को महिला ने बहला-फुसलाकर अपने दोस्त को सौंपा

Next Post
ताक पर नैतिकता : स्कूल जाती बच्ची को महिला ने बहला-फुसलाकर अपने दोस्त को सौंपा

ताक पर नैतिकता : स्कूल जाती बच्ची को महिला ने बहला-फुसलाकर अपने दोस्त को सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जौब अपडेट : वन आरक्षी परीक्षा को लेकर जारी की नई सूची।

जौब अपडेट : वन आरक्षी परीक्षा को लेकर जारी की नई सूची।

3 years ago
नमामि गंगे : अलकनंदा नदी में छोड़ी गईं 7000 महाशीर मछलियां

नमामि गंगे : अलकनंदा नदी में छोड़ी गईं 7000 महाशीर मछलियां

2 months ago
कोरा आश्वासन : बल बधाणी ताल की बदलेगी की तस्वीर, पूर्व में भी बेवकूफ बनाया नेताजी ने

कोरा आश्वासन : बल बधाणी ताल की बदलेगी की तस्वीर, पूर्व में भी बेवकूफ बनाया नेताजी ने

1 year ago
उद्यान घोटाला : प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण के बाद बढ़ रही कृषि मंत्री मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें

उद्यान घोटाला : प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण के बाद बढ़ रही कृषि मंत्री मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.