Monday, September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रुद्रप्रयाग : अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा नेता ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

January 14, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
रुद्रप्रयाग : अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा नेता ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

लगातार भाजपा नेता सुर्खियों में है।
ऐसे में रुद्रप्रयाग जनपद से उभरते हुए भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने अपनी ही सरकार से विभिन्न मोटर मार्ग निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि

केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से चिरबिटिया–मयाली–तैला–टाट–डंगवाल गांव–कुड़ी–अदूली होते हुए बसुकेदार–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को वैकल्पिक केदारनाथ यात्रा मार्ग घोषित किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है। यह हस्ताक्षर अभियान भाजपा नेता कमलेश उनियाल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर इस हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ चिरबिटिया मार्केट से किया गया। अभियान की अगुवाई करते हुए भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान में रुद्रप्रयाग–तिलवाड़ा–अगस्त्यमुनि–गुप्तकाशी मार्ग पर अत्यधिक दबाव के कारण यात्रा काल में जाम, दुर्घटनाएं और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए चिरबिटिया–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को वैकल्पिक यात्रा मार्ग के रूप में विकसित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
कमलेश उनियाल ने बताया कि यह मार्ग लगभग 78 गांवों को जोड़ता है और वर्ष 2013 की आपदा के दौरान इसी मार्ग ने वैकल्पिक संजीवनी मार्ग की भूमिका निभाई थी, जब इसी रास्ते से लाखों यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की जान बचाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने से केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र को जाम से बड़ी राहत मिलेगी तथा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
भाजपा नेता कमलेश उनियाल के नेतृत्व में चल रहे इस हस्ताक्षर अभियान से जुड़े क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग को यात्रा मार्ग घोषित किए जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। होटल, ढाबे, टैक्सी, होमस्टे, गाइड सेवाएं, दुकानें, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और कृषि उपज के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के पलायन पर रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासी, दुकानदार एवं जनप्रतिनिधि भाजपा नेता कमलेश उनियाल के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं शासन-प्रशासन के समक्ष यह सामूहिक मांग पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी हस्ताक्षरकर्ता यह मांग कर रहे हैं कि जनहित और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए चिरबिटिया–बसुकेदार–गुप्तकाशी मोटर मार्ग को शीघ्र वैकल्पिक केदारनाथ यात्रा मार्ग घोषित किया जाए तथा इसका चौड़ीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

Previous Post

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर जिला पंचायत सदस्य अमित मैखडी का हुआ जोरदार भव्य स्वागत व अभिनंदन

Next Post

दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Next Post
दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सियासत : अपने टाइम एनएच 74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र अब खुद सीबीआई जांच की मांग कर रहे

सियासत : अपने टाइम एनएच 74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र अब खुद सीबीआई जांच की मांग कर रहे

12 months ago
बड़ी खबर : चर्चित पत्रकार हत्याकांड के सजायाफ्ता आरोपी के बेटे को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : चर्चित पत्रकार हत्याकांड के सजायाफ्ता आरोपी के बेटे को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

12 months ago
महाकुंभ में भगदड़ : उत्तराखंड की भाजपा नेत्री की मौत

महाकुंभ में भगदड़ : उत्तराखंड की भाजपा नेत्री की मौत

2 years ago
रुद्रप्रयाग : मंदाकिनी नदी में नहाने गए होटल मैनेजर की डूबने से मौत

रुद्रप्रयाग : मंदाकिनी नदी में नहाने गए होटल मैनेजर की डूबने से मौत

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला
  • सियासत : चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, मेयर प्रतिनिधि के स्टंट पर विधायक मदन कौशिक का तंज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.