Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

August 9, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भगत सिंह कोश्यारी जलम में बंदर बांट होने की बात कह रहे हैं। हालांकि वीडियो पुराना है, लेकिन इस दौरान इस वीडियो के वायरल होने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वीडियो में भगत दा अपने ही सरकार को कटघरे में खड़े करते दिख रहे हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026
https://ukdetails.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0012.mp4

भगत दा महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी माने जाते हैं। कहा जाता है कि पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने में भी एक बहुत बड़ा हाथ भगत दा का भी था। लेकिन भगत सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। वीडियो से यह भी पता चलता है वीडियो वायरल होने की टाइमिंग जो है वह कई राजनीतिक मायने रखती है। वर्तमान में दिल्ली में उत्तराखंड के नेता लगातार मीटिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह बयान वायरल हो रहा है।

https://ukdetails.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0017.mp4

यह वीडियो और उसमें भगत सिंह कोश्यारी द्वारा कही गई बातें कोई नॉर्मल बातें नहीं है। वर्तमान में भगत सिंह कोश्यारी किसी पद पर नहीं है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि सरकार के अंदर ही लोग करोड़ों रुपए की बंदरबांट कर रहे हैं। उनका मतलब यह है कि वह तो अपने ही मुख्यमंत्री और सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और कह रहे हैं रमेश गड़िया अभी ताजा-ताजा जलागम के उपाध्यक्ष बने हैं और गड़िया ने ही यही बात भगत दा को बताई है कि जलागम में पैसे का सदुपयोग नहीं हो रहा है। जलागम ने 1000 करोड रुपए स्वीकृत हुआ है लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है। रमेश गड़िया गत वर्ष अक्टूबर-नवंबर में जलागम के उपाध्यक्ष बने हैं। तो उससे जाहिर होता है कि यह वीडियो भी इसी समय का है। वीडियो में भगत दा बणमा पट्टी का जिक्र करते हुए सुनाई दे रहे हैं, बणमा पट्टी रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के अंतर्गत पड़ती है। तो जाहिर है कि यह वीडियो संभवतः रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड का है। भगत दा अपने ही शिष्य और मुख्यमंत्री को लेकर कहते हैं कि मैंने धामी जी को कहा कि सब जगह क्यों जा रहा है, थोड़ा पढ़ो लिखो फाइल देखो। तो सीएम बोले क्या करूं लोग बुलाते हैं। फिर कोश्यारी कहते हैं लोग तो बुलाएंगे ही। मुझे भी बुलाते हैं मैं ना तो अंत्री हूं ना मंत्री हूं ना ही संतरी। काम पर ध्यान देना चाहिए। फाइलों पर भी ध्यान देना चाहिए।
ऐसे में भगत दा यह पुराना वीडियो वायरल होने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

Previous Post

ब्रेकिंग : चार हजार अतिथि शिक्षकों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर रोका

Next Post

बड़ी खबर : सिडकुल की सहायक महाप्रबंधक राखी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाई थी नौकरी 

Next Post
बड़ी खबर : सिडकुल की सहायक महाप्रबंधक राखी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाई थी नौकरी 

बड़ी खबर : सिडकुल की सहायक महाप्रबंधक राखी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, फर्जी दस्तावेज के आधार पर पाई थी नौकरी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : चचेरा भाई ही निकाह के लिए दबाव बना रहा था, महक ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी

बड़ी खबर : चचेरा भाई ही निकाह के लिए दबाव बना रहा था, महक ने हिंदू धर्म अपनाकर की शादी

1 year ago
अंकिता हत्याकांड ब्रेकिंग : तीनों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद सजा

अंकिता हत्याकांड ब्रेकिंग : तीनों आरोपियों को सुनाई उम्रकैद सजा

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज:- मुस्लिम संगठनों की 18 जून को होने वाली महापंचायत हुई रद्द

ब्रेकिंग न्यूज:- मुस्लिम संगठनों की 18 जून को होने वाली महापंचायत हुई रद्द

3 years ago
बेशर्मी : मेट्रो में फिर एक कपल ने पार की सारी हदें…….

बेशर्मी : मेट्रो में फिर एक कपल ने पार की सारी हदें…….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.