Monday, September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : सीएम धामी का सख्त नकल विरोधी कानून, फिर भी हो रही नकल

February 15, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : सीएम धामी का सख्त नकल विरोधी कानून, फिर भी हो रही नकल
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के बाद उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून में संचालित एक फर्जी परीक्षा केंद्र का पर्दाफाश किया है। हाईटेक तकनीक के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराकर पास कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूलने की तैयारी में था।
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिरीक्षक (साइबर एसटीएफ) डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने किया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार के नकल विरोधी कानून के तहत परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ लगातार सक्रिय है और इस कार्रवाई से एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी और नकल कराने की साजिश रच रहे हैं।

13 फरवरी को उत्तराखंड एसटीएफ और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देहरादून स्थित एम.के.पी इंटर कॉलेज के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान परीक्षा लैब के पास यूपीएस रूम में जमीन के अंदर 24×24 इंच का अंडरग्राउंड चेम्बर बनाया गया था, जिसमें दो लैपटॉप और राउटर स्वचालित अवस्था में संचालित मिले। इन उपकरणों के जरिए दूर बैठकर अभ्यर्थियों के कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस कर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे।
एसटीएफ ने मौके से सभी तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरण कब्जे में लेकर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।

एसटीएफ ने इस हाईटेक नकल रैकेट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान
नीतिश कुमार पुत्र चंद्रभान गौड़, निवासी भाटपार रानी, देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी नागलोई, दिल्ली
भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी, निवासी नधुवावाला, देहरादून के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहरादून में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये की मांग करते थे। अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोटली एक्सेस कर उनके प्रश्नपत्र हल किए जाते थे।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने संगठित नकल माफिया के खिलाफ व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। एसटीएफ लगातार ऐसे गिरोहों पर नजर रख रही है और इस कार्रवाई को नकल माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
एसटीएफ ने इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

 

Previous Post

रुद्रप्रयाग : डीएम से बड़ा विधायक, 29 वर्षों में देखे 28 जिलाधिकारी

Next Post

ब्रेकिंग : इस तिथि को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, बदले गए केदारनाथ के मुख्य रावल

Next Post
ब्रेकिंग : इस तिथि को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, बदले गए केदारनाथ के मुख्य रावल

ब्रेकिंग : इस तिथि को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, बदले गए केदारनाथ के मुख्य रावल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सैरगाह: उत्तराखंड का बिनसर मोहता‌ है सैलानियों का मन

सैरगाह: उत्तराखंड का बिनसर मोहता‌ है सैलानियों का मन

3 years ago
बडा़ हादसा : यहां कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी और पुत्रीकी मौत, 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार 

बडा़ हादसा : यहां कार एक्सीडेंट में पति-पत्नी और पुत्रीकी मौत, 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार 

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज: सीमांत लोगों का इंतजार खत्म फिर शुरू होगी नैनी सैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा

ब्रेकिंग न्यूज: सीमांत लोगों का इंतजार खत्म फिर शुरू होगी नैनी सैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा

3 years ago
बड़ी खबर : एमडीडीए की अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, वंशीधर तिवारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की बड़ी कार्रवाई, 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश
  • देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

September 28, 2026
बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.