Sunday, September 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

रुद्रप्रयाग : पुलिस की मिली बड़ी सफलता,पम्प हाउस और हॉट मिक्स प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, कबाड़ियों सहित 7 गिरफ्तार

August 5, 2026
in Uncategorized
0
रुद्रप्रयाग : पुलिस की मिली बड़ी सफलता,पम्प हाउस और हॉट मिक्स प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, कबाड़ियों सहित 7 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। जनपद में पम्प हाउसों और हॉट मिक्स प्लांट्स से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का रुद्रप्रयाग पुलिस ने 6 दिन के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने तांबे की पत्तियां और केबल चोरी करने वाले गिरोह के 4 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले 3 कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है।

Related posts

BJP में घमासान : मंत्री के आवास पर धरना, 12 करोड़ रुपए का आरोप

BJP में घमासान : मंत्री के आवास पर धरना, 12 करोड़ रुपए का आरोप

September 20, 2026
अच्छी खबर : 24 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा लघु रोजगार मेला

अच्छी खबर : 24 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा लघु रोजगार मेला

September 20, 2026

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त जनपद के विभिन्न पम्प हाउसों और हॉट मिक्स प्लांट्स को निशाना बनाकर वहां से कॉपर प्लेट्स, समरसेबल केबल और मोटरें चोरी कर उन्हें कबाड़ में बेच देते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 147 अदद कॉपर प्लेट्स, समरसेबल केबल, कॉपर की तारें, 2 मोटरें और घटना में प्रयुक्त 2 स्कूटियां बरामद की गई हैं।

यह पूरा मामला 31 जुलाई 2026 को सामने आया था जब यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर ने चोपड़ा और डुंगरी स्थित पम्प हाउसों में चोरी की तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात लोगों ने पम्प हाउस भवन को क्षति पहुंचाकर करीब 660 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा संख्या 46/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने बताया कि चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार सभी 7 अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा है कि सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग : चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, सुराज सेवा दल सहित इन 17 दलों का चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

Next Post

मौसम अपडेट : आज भारी बारिश और गरज-चमक, पहाड़ों में अलर्ट

Next Post
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज भारी बारिश और गरज-चमक, पहाड़ों में अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आरोप : दिल्ली पुलिस का बयान बृजभूषण सिंह को समिति ने यौन उत्पीड़न केस से नहीं किया दोष मुक्त

आरोप : दिल्ली पुलिस का बयान बृजभूषण सिंह को समिति ने यौन उत्पीड़न केस से नहीं किया दोष मुक्त

3 years ago
ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

2 years ago
बड़ी खबर : मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ियों पर  भूस्खलन से बढा खतरा

बड़ी खबर : मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ियों पर भूस्खलन से बढा खतरा

3 years ago

धोखाधड़ी : दून मे प्रॉपर्टी का फर्जीवाड़ा, एक पत्रकार समेत एमडीडीए का इंजीनियर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • BJP में घमासान : मंत्री के आवास पर धरना, 12 करोड़ रुपए का आरोप
  • अच्छी खबर : 24 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा लघु रोजगार मेला
  • विधानसभा चुनाव : रुद्रप्रयाग में भाजपा की सियासत तेज, टिकट की दौड़ में कई चेहरे

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

BJP में घमासान : मंत्री के आवास पर धरना, 12 करोड़ रुपए का आरोप

BJP में घमासान : मंत्री के आवास पर धरना, 12 करोड़ रुपए का आरोप

September 20, 2026
अच्छी खबर : 24 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा लघु रोजगार मेला

अच्छी खबर : 24 सितंबर को रुद्रप्रयाग में लगेगा लघु रोजगार मेला

September 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.