कोटद्वार पुलिस ने कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते सख्त कार्रवाई करते हुए अभद्रता एवं धमकी के प्रकरण में आरोपी दीपक उर्फ अक्की उर्फ मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01.10.2026 को वादी संजीव टोंक द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना-पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि दीपक उर्फ अक्की उर्फ मोहम्मद दीपक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 240/2026 धारा 351(2), 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 196 एवं 115 BNS की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और फोटो/वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा गाली-गलौज और धमकी देना पुष्ट हुआ। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







