Thursday, May 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : होमगार्ड वर्दी खरीद घोटाले की जांच शुरू, डीसीजी पर 2 करोड़ के घपले का आरोप

January 21, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : होमगार्ड वर्दी खरीद घोटाले की जांच शुरू, डीसीजी पर 2 करोड़ के घपले का आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में सामने आए करोड़ों रुपये के वर्दी घोटाले ने शासन और प्रशासन में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद गृह विभाग ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इस घोटाले में डिप्टी कमांडेंट जनरल (डीसीजी) अमिताभ श्रीवास्तव पर अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि जवानों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की वर्दी और अन्य सामग्री तीन करोड़ रुपये में खरीदी गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुष्टि की है कि करीब 15 दिन पहले कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से शासन को एक विस्तृत पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कमांडेंट जनरल की जांच में खुला पूरा खेल
कमांडेंट जनरल पीवीके प्रसाद ने विभागीय जांच कराने के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव की सेवा से बर्खास्तगी, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने और दो करोड़ रुपये की रिकवरी की संस्तुति की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर बाजार भाव से कई गुना अधिक कीमतों पर वर्दी और अन्य सामान की खरीद की गई।

2025-26 के टेंडर में हुआ घोटाले का खुलासा
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जब फिर से उन्हीं ऊंची दरों पर टेंडर जारी किया गया, तब कमांडेंट जनरल पीवीके प्रसाद को संदेह हुआ। बाजार दरों और टेंडर रेट में भारी अंतर देखकर उन्होंने तत्काल टेंडर निरस्त कर दिया और जांच टीम गठित कर दी। जांच के दौरान बाजार से लिए गए कोटेशन ने घोटाले की पुष्टि कर दी।

तीन गुना कीमत पर खरीदा गया सामान, जांच में सामने आए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं

130 रुपये का डंडा 375 रुपये में
500 रुपये के जूते 1500 रुपये में
1200 रुपये की पैंट-शर्ट 3000 रुपये में
500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई
इस तरह अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से एक करोड़ रुपये के सामान का बिल तीन करोड़ रुपये का बना दिया गया।

घोटाले के उजागर होते ही कमांडेंट जनरल ने होमगार्ड विभाग में वर्दी और अन्य सामग्री की खरीद पर तत्काल रोक लगा दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब बाजार भाव और सरकारी खरीद दरों में जमीन-आसमान का अंतर सामने आया तो वरिष्ठ अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन ने संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post

मौसम अपडेट : इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post

बड़ी खबर : आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे ऋषिकेश, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Next Post
बड़ी खबर : आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे ऋषिकेश, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

बड़ी खबर : आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे ऋषिकेश, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

11 months ago
फेर-बदल :  सरकार ने किया 6 IAS और 3 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

फेर-बदल : सरकार ने किया 6 IAS और 3 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

3 years ago
ब्रेकिंग : भूकंप से डोली उत्तरकाशी की धरती

ब्रेकिंग : भूकंप से डोली उत्तरकाशी की धरती

2 years ago
जौब अपडेट : आयोग ने जारी किया इस भर्ती से जुड़ा अपडेट,युवा हो जाएं तैयार……

जौब अपडेट : आयोग ने जारी किया इस भर्ती से जुड़ा अपडेट,युवा हो जाएं तैयार……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली : थराली के ऐतिहासिक “कपूर गली” भवन में भीषण आग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता रावत पर आग की लपेटे
  • देहरादून : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 1 लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

चमोली : थराली के ऐतिहासिक “कपूर गली” भवन में भीषण आग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता रावत पर आग की लपेटे

चमोली : थराली के ऐतिहासिक “कपूर गली” भवन में भीषण आग, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता रावत पर आग की लपेटे

May 14, 2026
देहरादून : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 1 लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 1 लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

May 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.