केदारनाथ यात्रा से लौटते समय नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रज्ञा की तलाश में उत्तराखंड से लेकर बिहार तक पुलिस की कई टीमें जुटी थीं।
पुलिस ने प्रज्ञा को अपनी कस्टडी में ले लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रज्ञा 5 मई की रात ट्रेन से अचानक लापता हो गई थीं, उस वक्त उनके पति मनीष सो रहे थे। ट्रेन में सीसीटीवी बंद होने के कारण उनकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की दुनिया उस वक्त उजड़ गई, जब 29 साल की नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह चलती ट्रेन से रहस्यमयी हालात में लापता हो गई। कानपुर के रहने वाले और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के ग्रीन वैली विला में रह रहे मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ इसी साल फरवरी में प्रेम विवाह के बाद पहली बार केदारनाथ यात्रा पर गए थे। 5 मई की रात जब वे नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे थे, तब यह अनहोनी घटी।
उनके पति ने उत्तराखंड सरकार से मदद मांगी थी। आखिरकार 6 दिन बाद पुलिस ने प्रज्ञा सिंह को ढूंढ निकाला। बहरहाल प्रज्ञा सिंह अभी उत्तराखंड पुलिस के संरक्षण में है, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है आखिर प्रज्ञा सिंह बिहार बेगूसराय कैसे पहुंची।







