Sunday, August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : दिन बंदर और रात सूअर उजाड़ रहे फसल, किसान छोड़ रहे खेती

September 11, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
दुखद : दिन बंदर और रात सूअर उजाड़ रहे फसल, किसान छोड़ रहे खेती
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के लाखों किसान इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे हैं।

पर्वतीय अंचलों में खेती करना पहले ही कठिन है। पथरीली जमीन, कम पानी और बरसात पर फसलें निर्भर हैं। ऊपर से अब जंगली जानवरों का कहर किसानों की जिंदगी और भी मुश्किल बना रहा है।  क्षेत्र में बंदर, लंगूर और सुअरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग खेतों में सब्जियां उगाने से भी कतराने लगे हैं।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

पहाड़ की पहचान मानी जाने वाली गहत, गुरुंस, काले भट्ट, सोयाबीन, रैंस, कुणी और मादिरा जैसी फसलें अब खेतों में नजर ही नहीं आतीं। जो थोड़ी-बहुत पैदा होती हैं उसे भी जंगली जानवर चटकर जाते हैं। रावल गांव, हनेरा, खतेड़ा, लाली, कुंजनपुर, कोठरा और भाटगांव जैसे गांवों में हाल यह है कि कभी जहां क्यारियां हरी-भरी रहती थीं वहां अब सूनी जमीन पड़ी है।
क्षेत्र के किसान बताते हैं कि मेहनत करने के बाद भी हाथ में कुछ नहीं आता। गांव के किसान कहते हैं कि कई साल हो गए हमने सब्जी उगाना छोड़ दिया। आधी रात को सुअर खेत खोद डालते हैं। दिन में बंदर क्यारियां उजाड़ देते हैं। मेहनत और लागत सब बेकार जाती है। इस बार तो हालात और खराब रहे। मक्का पूरी तरह बर्बाद हो गया। धान और मडुवा की फसल भी रौंदी गई।

ग्रामीणों का दर्द है कि प्राकृतिक आपदाएं, पलायन और मौसम की मार से खेती पहले ही संकट में है। दूसरी ओर जंगली जानवरों ने किसानों की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी है। जिन खेतों से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी वे अब वीरान होते जा रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। न तो फसल की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी की व्यवस्था है और ना ही जंगली जानवरों को रोकने के उपाय। किसानों की कसक यही है कि उनकी मेहनत का कोई मोल नहीं रह गया।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

छात्रवृत्ति घोटाला : 17 संस्थान संदेह के घेरे में, बड़े कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द!

Next Post

बड़ी खबर : पिस्टल से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर : पिस्टल से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

बड़ी खबर : पिस्टल से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Life on the Edge: At home in Mount Agung’s Danger Zone

4 years ago
मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान तो मैदानों में रहेगा कोहरा

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान तो मैदानों में रहेगा कोहरा

8 months ago
जवाबदेही : अवैध प्लाटिंग के चलते रजिस्ट्रार को किया तलब, पढ़िए पूरा मामला…..

जवाबदेही : अवैध प्लाटिंग के चलते रजिस्ट्रार को किया तलब, पढ़िए पूरा मामला…..

3 years ago
वीडियो : रोडवेज कंडक्टर को पीटा बुरी तरह, रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

वीडियो : रोडवेज कंडक्टर को पीटा बुरी तरह, रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी
  • प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
  • गजब : आईटी हैकरों ने कर दी उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट 1905 को हैक , सोते रह गए ‘धाकड़ धामी’ चूना लगा गए हैकर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

August 2, 2026
प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

प्रशासनिक फेरबदल : नवनियुक्त सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.