Friday, November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

September 18, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड पर मौसम का कहर दूर होने का नाम नहीं ले रहा। मानसून अपनी विदाई के समय पर भी रौद्र रूप दिखा रहा है। देहरादून में चौतरफा तबाही के बाद अब फिर से चमोली पर आफत की बारिश टूटी है। बुधवार देर रात नंदानगर क्षेत्र के पहाड़ी हिस्सों में बादल फटने से तबाही मच गई। अचानक हुई मूसलधार बारिश और पहाड़ी से भूस्खलन होने से आए मलबे ने फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों में भारी तबाही मचाई।

Related posts

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
सियासत : जेनी प्रकरण में बबलू नाम की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में हलचल, आखिर कौन है बबलू

राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

November 12, 2026

नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुंतरी लगा फाली में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां मलबे की चपेट में आने से छह मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। इस आपदा में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को ग्रामीणों और राहत दलों ने मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पहुंच गई। इसके अलावा एनडीआरएफ की इकाई भी गोचर से नंदप्रयाग रवाना कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए भेजी गई हैं।

इधर, नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि यहां जनहानि की कोई खबर नहीं है। वहीं, मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और लापता लोगों की तलाश में टीमें लगातार जुटी हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित गांवों के लोगों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

रुद्रप्रयाग : कामातुर हुआ कम्प्यूटर शिक्षक, छात्रा से की अश्लील हरकत

Next Post

आपदा का कहर : चमोली मे 12 लोग लापता 2 शव बरामद, देहरादून में मृतकों की संख्या पहुंची 27

Next Post
सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

आपदा का कहर : चमोली मे 12 लोग लापता 2 शव बरामद, देहरादून में मृतकों की संख्या पहुंची 27

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:मंत्री चुनाव में व्यस्त अधिकारी अटैचमेंट के तोड में मस्त

बड़ी खबर:मंत्री चुनाव में व्यस्त अधिकारी अटैचमेंट के तोड में मस्त

4 years ago
बड़ी खबर : टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पोक्सो में हुई है गिरफ्तारी

बड़ी खबर : टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पोक्सो में हुई है गिरफ्तारी

2 years ago
बड़ी खबर:प्रदेश मे बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप ! ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक आईटीबीपी के जवान सहित 106 लोग संक्रमित पुनः पांव पसार रहा

उत्तराखंड अपडेट:कल प्रदेश में मिले 139 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस पहुंचे 350

4 years ago
बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ

बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
सियासत : जेनी प्रकरण में बबलू नाम की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में हलचल, आखिर कौन है बबलू

राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

November 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.