Tuesday, October 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : निजी आयुष कॉलेजों के दाखिलों पर बवाल, खुद कुलसचिव ने ही उठाए सवाल

October 6, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : निजी आयुष कॉलेजों के दाखिलों पर बवाल, खुद कुलसचिव ने ही उठाए सवाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। निजी आयुष कॉलेजों में कथित अवैध दाखिलों का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। इस बार सवाल बाहर से नहीं, बल्कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल की ओर से ही शासन के सामने उठाए गए हैं।

Related posts

गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा

गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा

October 6, 2026
विधानसभा चुनाव : 2027 से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, हाईकमान के निर्देश के बाद भी यात्रा पर अड़े हरीश रावत

विधानसभा चुनाव : 2027 से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, हाईकमान के निर्देश के बाद भी यात्रा पर अड़े हरीश रावत

October 6, 2026

कुलसचिव ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को भेजी अपनी गोपनीय चिट्ठी में वर्ष 2018-19 से 2023-24 और वर्ष 2024 में निजी आयुष कॉलेजों में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में नियम विरुद्ध प्रवेश के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ 100 से अधिक दस्तावेज शासन को भेजे हैं। साथ ही खुद को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने की मांग भी की है।

करीब एक माह पहले भेजी गई यह गोपनीय चिट्ठी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बैकडोर एंट्री’ का आरोप

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कई छात्रों को नीट, काउंसलिंग और आवश्यक योग्यता पूरी किए बिना ही प्रवेश दे दिया गया। कुछ निजी संस्थाओं और उनके संरक्षकों पर अयोग्य एवं नीट में सफल नहीं होने वाले छात्रों को कथित तौर पर ‘बैकडोर एंट्री’ दिलाने के आरोप हैं। कई कॉलेजों में बैकडेट में नामांकन और दस्तावेजों का उचित मिलान किए बिना परीक्षा रोल नंबर जारी करने के आरोप भी लगाए गए हैं। कुलसचिव ने मजबूत काउंसलिंग सॉफ्टवेयर का अभाव भी पूरे सिस्टम की कमजोरी बताया है।

परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था पर भी सवाल

कुलसचिव की चिट्ठी में विश्वविद्यालय की परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। एक आयुष कॉलेज में परीक्षा के बाद ढाबे में उत्तर पुस्तिकाएं भरवाए जाने की शिकायत का जिक्र पत्र में किया गया है। शिकायत के बाद परीक्षा केंद्र बदले जाने की बात भी कही गई है। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने या खराब रहने और उचित निगरानी के बिना उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

कुलसचिव बोले – जांच होनी चाहिए

इधर, कुलसचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने कहा, “यह चिट्ठी शासन को गोपनीय रूप से भेजी गई थी। एक माह बाद इसे किस स्तर से सार्वजनिक किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। इस चिट्ठी में उठाए गए बिंदुओं पर शासन से कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।”

बता दें कि निजी आयुष कॉलेजों में कथित अवैध दाखिलों को लेकर विजिलेंस जांच पहले से चल रही है। ऐसे में कुलसचिव की ओर से शासन को भेजी गई इस चिट्ठी के सार्वजनिक होने से मामला और चर्चा में आ गया है।

Previous Post

गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई

विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई

3 months ago
बड़ी खबर : अब भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी

बड़ी खबर : अब भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी

9 months ago
आफत की बारिश : पौड़ी में दो महिलाओं की मौत, पांच मजदूर लापता

आफत की बारिश : पौड़ी में दो महिलाओं की मौत, पांच मजदूर लापता

1 year ago
शर्मनाक:कनाडा में मनाया गया इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न

शर्मनाक:कनाडा में मनाया गया इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : निजी आयुष कॉलेजों के दाखिलों पर बवाल, खुद कुलसचिव ने ही उठाए सवाल
  • गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा
  • विधानसभा चुनाव : 2027 से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, हाईकमान के निर्देश के बाद भी यात्रा पर अड़े हरीश रावत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : निजी आयुष कॉलेजों के दाखिलों पर बवाल, खुद कुलसचिव ने ही उठाए सवाल

बड़ी खबर : निजी आयुष कॉलेजों के दाखिलों पर बवाल, खुद कुलसचिव ने ही उठाए सवाल

October 6, 2026
गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा

गुड न्यूज : अंजू सती ने दिल्ली में जीता मिसेज डैजलिंग अवार्ड, पहाड़ी परिधान में बिखेरा जलवा

October 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.