Sunday, October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

देहरादून : उत्तराखंड की लोक भाषाओं के लिए समर्पित रहे कर्नल डी.पी.

July 11, 2026
in Uncategorized
0
देहरादून : उत्तराखंड की लोक भाषाओं के लिए समर्पित रहे कर्नल डी.पी.
Share on FacebookShare on Whatsapp

त

देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कर्नल डॉ. डी.पी. डिमरी और उनकी टीम ने ऐप आधारित त्वरित पॉकेट शब्दकोश ‘आखर’ तैयार किया है। श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस ऐप का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे मातृभाषाओं के संरक्षण और प्रसार की दिशा में दूरदर्शी कदम बताते हुए कर्नल डॉ. डिमरी को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं को शामिल करने वाले इस डिजिटल शब्दकोश से दैनिक संवाद में उपयोग होने वाले शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों को आसानी से समझा और अपनाया जा सकेगा। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के पूर्व छात्र कर्नल डॉ. डिमरी भारतीय सेना में सेवा देने के साथ भारत सरकार में कौशल एवं उद्यमिता सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनका मानना है कि ‘आखर’ दुनिया भर में बसे उत्तराखण्डियों, प्रवासी भारतीयों और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा और घर-परिवार, सामाजिक समारोहों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा देगा। उपयोगकर्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से इस पहल को नई ऊर्जा मिली है। यह ऐप सुझावों के लिए खुला रहेगा और जल्द ही गूगल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा डिमरी भी मौजूद रहीं। उत्तराखण्ड की भाषा, संस्कृति और शिक्षा के लिए सक्रिय कर्नल डॉ. डिमरी आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को समय-समय पर छात्रवृत्तियाँ भी देते हैं।

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026
बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

October 11, 2026
Previous Post

ब्रेकिंग: सतपुली पर एक्सीडेंट

Next Post

दुखद : अस्पताल में दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत

Next Post
दुखद : अस्पताल में दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत

दुखद : अस्पताल में दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : यात्रियों को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

ब्रेकिंग : यात्रियों को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

1 year ago
बड़ी खबर : MDDA आया एक्शन में, 22 बीघा अतिक्रमित भूमि पर चलाया बुलडोजर

बड़ी खबर : MDDA आया एक्शन में, 22 बीघा अतिक्रमित भूमि पर चलाया बुलडोजर

3 years ago
नकली दवाओं का बड़ा खुलासा : STF ने कोविल बायोटेक पर मारा छापा, 1 लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप बरामद

नकली दवाओं का बड़ा खुलासा : STF ने कोविल बायोटेक पर मारा छापा, 1 लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप बरामद

3 months ago
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : आज भारी बारिश और गरज-चमक, पहाड़ों में अलर्ट

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न
  • बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा
  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए मैदानी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

गुड न्यूज : गढ़वाल की बेटी दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज, श्रीनगर में जश्न

October 11, 2026
बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

बड़ी खबर : यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप, छात्र ने कॉलेज छोड़ा

October 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.