Thursday, October 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

October 15, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में आज सजा का ऐलान हो गया है। सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने दोनों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा दी है।

सजा सुनते ही दोनों कोर्ट में ही फूट-फूटकर रो पड़े। जैसे ही जज ने फांसी की सजा का आदेश पढ़ा, मुस्कान और साहिल की आंखों में आंसू आ गए और वे रोते हुए जमीन पर बैठ गए।

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे

अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे

October 15, 2026
ब्रेकिंग : विधायक सुमित हृदयेश का सनसनीखेज आरोप, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, परिवार के फोन हो रहे हैं टैप

ब्रेकिंग : विधायक सुमित हृदयेश का सनसनीखेज आरोप, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, परिवार के फोन हो रहे हैं टैप

October 14, 2026

कोर्ट ने कहा – अपराधियों को सजा देना भी धर्म है

सजा सुनाते हुए कोर्ट ने अपने फैसले में महाभारत का जिक्र भी किया। कोर्ट ने कहा कि यह जघन्य और विरल से विरलतम अपराध है। महाभारत में भी कहा गया है कि अपराधियों को दंड देना भी धर्म है, इसलिए अदालत दोनों दोषियों को मृत्यु दंड देती है।

जेल में भी रोते रहे दोनों, पूछा -अब क्या होगा?

फैसले के बाद दोनों को वापस जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया कि फांसी की सजा सुनने के बाद से दोनों काफी डरे हुए हैं और लगातार रो रहे हैं। जेल में उन्होंने किसी भी साथी बंदी से बातचीत नहीं की।

डॉ. वीरेश राज ने बताया कि कुछ देर बाद दोनों ने उनसे पूछा कि अब क्या होगा। उन्हें बताया गया कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। वे चाहें तो प्राइवेट वकील से अपील करा सकते हैं, अगर परिवार प्राइवेट वकील नहीं करता है तो वे सरकारी वकील की मांग भी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों शांत हैं और अपील करने पर विचार कर रहे हैं।

क्या था पूरा मामला?
मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या का मामला देशभर में चर्चा में रहा था। हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े करके उसे नीले ड्रम में भर दिया गया था और ऊपर से सीमेंट डाल दिया गया था। इस मामले में मुस्कान और साहिल दोषी पाए गए थे। आज कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई।

मुस्कान और साहिल को सजा का ऐलान होने के बाद सौरभ के परिजनों का भी बयान सामने आया। सौरभ के परिजन संतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा कि हमें न्याय मिल गया। फैसले के बाद सौरभ राजपूत के परिवार की आंखें नम हो गईं। सौरभ का परिवार लंबे समय से न्याय की आस में इंतजार कर रहा था। अदालत के फैसले के बाद परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया।

मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा होने के बाद कचहरी परिसर में जश्न का माहौल है। इस दौरान वकीलों ने मिठाई बांटी।

Previous Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जालसाज : पुलिस के हत्थे चढ़ा उत्तराखंड का   नटवरलाल

जालसाज : पुलिस के हत्थे चढ़ा उत्तराखंड का नटवरलाल

3 years ago
कामयाबी : लूट के माल सहित सुनार और आरोपी गिरफ्तार

कामयाबी : लूट के माल सहित सुनार और आरोपी गिरफ्तार

3 years ago
नशा मुक्ति केंद्र पर नकेल : कुमाऊं आयुक्त के औचक निरीक्षण के बाद इस केंद्र का लाइसेंस निरस्तीकरण के आदेश

नशा मुक्ति केंद्र पर नकेल : कुमाऊं आयुक्त के औचक निरीक्षण के बाद इस केंद्र का लाइसेंस निरस्तीकरण के आदेश

8 months ago
अजब गजब : ‘ऐश्वर्या’ और ‘करीना’ मे मारपीट, मामला पहुंचा थाने, दी मां बहन की गालियां

अजब गजब : ‘ऐश्वर्या’ और ‘करीना’ मे मारपीट, मामला पहुंचा थाने, दी मां बहन की गालियां

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे
  • ब्रेकिंग : विधायक सुमित हृदयेश का सनसनीखेज आरोप, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, परिवार के फोन हो रहे हैं टैप

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

बड़ी खबर : मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

October 15, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे

अंकिता भंडारी हत्याकांड : इंडिया गेट पर माता-पिता के धरने को मिला सियासी समर्थन, राहुल-प्रियंका समेत ये नेता पहुंचे

October 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.