रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग छात्र संघ चुनाव 2026-27 में एनएसयूआई ने बड़ी जीत दर्ज की है। एनएसयूआई का पूर्ण पैनल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुआ है।
निर्विरोध निर्वाचित पैनल में अर्जुन सिंह को अध्यक्ष, दुर्गा को महासचिव, कोमल बिष्ट को उपाध्यक्ष और प्रियांशु को यूआर के पद पर चुना गया है।
पैनल के निर्विरोध चुने जाने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनमोहन कपरवान सहित समस्त एनएसयूआई रुद्रप्रयाग परिवार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।









