Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 30 जनवरी से करेगी आमरण अनशन

December 14, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 30 जनवरी से करेगी आमरण अनशन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड में सशक्त लोकायुक्त के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने घोषणा की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी आमरण अनशन शुरू करेगी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 

शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र के रालेगन सिद्धि में 30 जनवरी 2026 से लोकायुक्त अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं। उनके इस आंदोलन का उद्देश्य जनहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

 

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे पहले भी उत्तराखंड आकर लोकायुक्त की स्थापना की मांग उठा चुके हैं, लेकिन आज तक राज्य में लोकायुक्त का गठन नहीं हो पाया है। वर्ष 2014 में उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम पारित होने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है।

 

शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड हाई कोर्ट कई बार राज्य सरकार को लोकायुक्त नियुक्त करने के निर्देश दे चुका है। मार्च 2023 में हाई कोर्ट ने लोकायुक्त संस्थान की स्थिति और गठन से अब तक हुए खर्च का विवरण मांगा था। इसके बाद जून 2023 में कोर्ट ने आठ सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति करने का आदेश दिया था। फरवरी 2025 में भी हाई कोर्ट ने नियुक्ति में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए राज्य सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे।

 

उन्होंने यह भी कहा कि लोकायुक्त के गठन को लेकर राज्य में कई आंदोलन और जनहित याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, जिनमें हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी द्वारा दाखिल पीआईएल भी शामिल है। बावजूद इसके, सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

शिवप्रसाद सेमवाल के अनुसार लोकायुक्त कार्यालय पर प्रतिवर्ष लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है, लेकिन लोकायुक्त की नियुक्ति न होने के कारण यह राशि व्यर्थ जा रही है। सरकार द्वारा बार-बार किए गए वादों के बावजूद क्रियान्वयन में लगातार देरी हो रही है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

 

उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी 2026 से उत्तराखंड में भी आमरण अनशन शुरू करेगी। इस आंदोलन में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे, ताकि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस मांग के समर्थन की अपील की।

 

प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी योगेश ईष्टवाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल सहित दयाराम मनोरी, सुरेश शर्मा, जगदंबा बिष्ट, सुशीला पटवाल, शांति ठाकुर, रजनी कुकरेती समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर : अब भूकंप आने से पहले अलर्ट करेगा ‘भूदेव’ एप, कुछ सेकंड पहले करेगा सतर्क

Next Post

हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से टली फिलहाल सुनवाई

Next Post
हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से टली फिलहाल सुनवाई

हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से टली फिलहाल सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : वाहन की टक्कर से जीजा-साला की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार

दुखद : वाहन की टक्कर से जीजा-साला की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार

10 months ago
क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

क्राइम : पुलिस ने सुलझाई पत्नी को जहर देकर हत्या की गुत्थी, एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी पति अफजाल गिरफ्तार

2 months ago
रुड़की : पीएचडी की छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर जिल्लुर रहमान बर्खास्त

रुड़की : पीएचडी की छात्रा का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर जिल्लुर रहमान बर्खास्त

1 year ago
बड़ी खबर: हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में फसीं

बड़ी खबर: हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में फसीं

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.