Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सियासत : राहुल गांधी का आरोप, बोले बीजेपी और मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है अडानी!

February 26, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
सियासत : राहुल गांधी का आरोप, बोले बीजेपी और मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है अडानी!
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

राहुल गाँधी प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार दबाव बढ़ाते जा रहे हैं। वे पहले से ही ट्रेड डील और एप्सटीन फाइल्स को लेकर हमलावर हैं, मगर अब आज उन्होंने सीधी चुनौती देकर और फँसा दिया है।
उन्होंने एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस पर पीएम मोदी को कंप्रोमाइज़्ड बताते हुए चुनौती दी है कि यदि उनमें दम है तो यूएस ट्रेड डील रद्द करके दिखाएँ। उन्होंने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को देश को बेचने वाला क़रार दिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस के डर से प्रधानमंत्री मोदी ने यह सौदा किया। उन्होंने एक दिन पहले ही एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का नाम साथ में आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना ये शर्म की बात है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि चार महीने से अमेरिका के साथ ट्रेड डील रुकी हुई थी, लेकिन मोदी ने अचानक दो वजहों से इसे साइन कर दिया। पहली वजह थी, एपस्टीन फाइल्स का डर। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लाखों फाइलें हैं, जिनमें ईमेल, मैसेज और वीडियो हैं। अमेरिका ने धमकी देने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम रिलीज किया।

दूसरा कारण अडानी पर अमेरिका में चल रहा क्रिमिनल केस है। राहुल ने कहा कि अडानी बीजेपी और मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर हैं, इसलिए यह केस अडानी पर नहीं, बल्कि मोदी और बीजेपी पर है।

ज़ाहिर है कि गेंद अब मोदी के पाले में है। राहुल की चुनौती उनके लिए इसलिए और भी मुश्किल है कि ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर गेम किया तो ठीक नहीं होगा। ऐसे में क्या वे राहुल की चुनौती को स्वीकार करेंगे? क्या वे ट्रम्प की धमकियों को नज़रअंदाज़ करके ट्रेड डील को रद्द करेंगे?

Previous Post

रूद्रप्रयाग : होली से पहले खाद्य सुरक्षा के तहत डीएम का औचक निरीक्षण

Next Post

दहशत : अब यहां बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत

Next Post
दहशत : अब यहां बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत

दहशत : अब यहां बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बल्ले – बल्ले : ग्लोबल समिट में हुई में निवेश की बरसात

बल्ले – बल्ले : ग्लोबल समिट में हुई में निवेश की बरसात

3 years ago
क्राइम न्यूज़ : चोरी के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को किया गिरफ्तार, बरामद किए करोड़ों रूपए

क्राइम न्यूज़ : चोरी के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को किया गिरफ्तार, बरामद किए करोड़ों रूपए

3 years ago
पंचायत चुनाव : आज होगा फैसला, सरकार बड़ी या न्यायालय

पंचायत चुनाव : आज होगा फैसला, सरकार बड़ी या न्यायालय

1 year ago
ताजा ख़बर:सीएम धामी ने किया फ्लैग आफ इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराये वाहन

ताजा ख़बर:सीएम धामी ने किया फ्लैग आफ इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराये वाहन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.