Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : पतंजलि ने इस यूट्यूब चैनल को 15 करोड़ रुपये का भेजा मानहानि नोटिस

December 20, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : पतंजलि ने इस यूट्यूब चैनल को 15 करोड़ रुपये का भेजा मानहानि नोटिस
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार। अपने उत्पादों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही बाबा रामदेव की कंपनी ‘पतंजलि’ फिर चर्चाओं में है।
पतंजलि फूड्स ने अपने उत्पाद न्यूट्रेला सोया चंक्स को लेकर कथित मानहानिकारक वीडियो के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। कंपनी ने यूट्यूब चैनल ‘Trustified Certification’ पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा अपलोड किया गया एक वीडियो न्यूट्रेला सोया चंक्स की छवि को नुकसान पहुंचाने और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

पतंजलि ने अदालत से 15.5 करोड़ रुपये का हर्जाना और वीडियो को तत्काल हटाने के लिए अंतरिम रोक (इंजंक्शन) की मांग की है।

विवादित वीडियो का शीर्षक “NUTRELA SOYA CHUNKS LAB TEST REPORT” है, जिसे 28 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया था। पतंजलि के अनुसार, वीडियो में दावा किया गया है कि न्यूट्रेला सोया चंक्स कुछ गुणवत्ता परीक्षणों में विफल रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि “सभी शाकाहारी उत्पाद फेल हो रहे हैं” और सोया चंक्स ओमेगा-3 सहित अन्य मानकों पर खरे नहीं उतरते।

कंपनी का आरोप है कि ये दावे निराधार, अपमानजनक और भ्रामक हैं, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुमराह करना है। पतंजलि ने कहा कि इस वीडियो से न्यूट्रेला सोया चंक्स की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने इसे प्लांट-बेस्ड, हाई-प्रोटीन और प्राकृतिक शाकाहारी उत्पाद बताया है।

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, पतंजलि को इस वीडियो की जानकारी जनवरी 2025 में मिली थी, जिसके बाद उसने 4 मार्च 2025 को चैनल को कानूनी नोटिस भेजा। चैनल ने 10 मार्च 2025 को जवाब दिया। इसके बाद पतंजलि ने दिसंबर 2025 में मुकदमा दायर किया और दावा किया कि वीडियो के चलते उसके व्यवसाय और ब्रांड को भारी नुकसान हुआ है।

पतंजलि कम्पनी ने 10.5 करोड़ रुपये प्रतिष्ठा और परिचालन नुकसान के लिए, और 5 करोड़ रुपये ‘PATANJALI’ ट्रेडमार्क को कथित क्षति के लिए मांगे हैं।
पतंजलि ने कोर्ट को यह भी बताया कि न्यूट्रेला सोया चंक्स को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्रमाणन प्राप्त है और वीडियो में किए गए दावे आधिकारिक निष्कर्षों के विपरीत हैं। कंपनी ने तर्क दिया कि यदि कोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उसे अपूरणीय क्षति होगी, जबकि वीडियो हटाने से प्रतिवादियों को कोई नुकसान नहीं होगा।

इस मामले में अर्पित ट्रस्टिफाइड सर्टिफिकेशन, ट्रस्टिफाइड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, यूट्यूब की मालिक कंपनी गूगल एलएलसी समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस शर्मिला यू. देशमुख की एकल पीठ के समक्ष हुई। प्रतिवादियों ने प्रारंभिक आपत्ति उठाते हुए कहा कि यह मुकदमा कमर्शियल कोर्ट्स एक्ट की धारा 12 का उल्लंघन करता है, क्योंकि अनिवार्य प्री-इंस्टीट्यूशन मेडिएशन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब नोटिस और मुकदमा दायर करने के बीच नौ महीने का अंतर है, तो तत्काल सुनवाई की क्या जरूरत है।

पतंजलि की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अपुर्व श्रीवास्तव ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए त्वरित अंतरिम राहत की मांग की। इस पर अदालत ने कहा कि मामले की विस्तृत सुनवाई सोमवार, 22 दिसंबर को की जाएगी। आगे की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए तय की गई है।

गौरतलब है कि न्यूट्रेला ब्रांड को पतंजलि ने 2019 में रूचि सोया के अधिग्रहण के जरिए हासिल किया था। यह ब्रांड 1979 से भारतीय घरों में मौजूद है और खुद को शाकाहारियों के लिए प्रोटीन-समृद्ध विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता रहा है।

Previous Post

गढ़वाल हो या कुमाऊँ मंडल : दोनों जगह बन रहा अविवाहित युवाओं का बंडल, सरकारी नौकरी, देहरादून में मकान के बाद अब धनुर्धारी पति की डिमांड

Next Post

प्रेम प्रसंग : शादी न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, मुकदमा दर्ज

Next Post
प्रेम प्रसंग : शादी न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, मुकदमा दर्ज

प्रेम प्रसंग : शादी न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : श्रम विभाग के इस सिस्टम को केंद्र ने भी सराहा, अन्य राज्य भी अपनाएंगे।

गुड न्यूज : श्रम विभाग के इस सिस्टम को केंद्र ने भी सराहा, अन्य राज्य भी अपनाएंगे।

10 months ago
बड़ी खबर(नई दिल्ली) :

बड़ी खबर(नई दिल्ली) :

3 years ago

क्राइम : अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्थर से कुचला पत्नी का सर, बेटी ने दी पुलिस में तहरीर

8 months ago
दरिंदगी : कांवड़ लेने आई महिला के साथ 25 दिनों तक किया दुष्कर्म,  एफआईआर दर्ज……

दरिंदगी : कांवड़ लेने आई महिला के साथ 25 दिनों तक किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.