हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने और राहगीरों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र में राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की गई।
आरोप है कि महिलाएं सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर अश्लील इशारे कर रही थीं और ग्राहक मिलने संबंधी बातें कह रही थीं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से पांचों महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा संख्या 487/26 दर्ज किया है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।











