Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

प्रेम प्रसंग : शादी न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, मुकदमा दर्ज

December 20, 2025
in अपराध
0
प्रेम प्रसंग : शादी न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीर, मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार। युवती को प्रेम-जाल में फंसाकर प्रताड़ित करने और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवबंद निवासी एक युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

रिश्तेदारी में हुई थी जान-पहचान
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी अक्षय सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी देवबंद के मोहल्ले में पीड़िता की रिश्तेदारी है। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि अक्षय ने इस जान-पहचान का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया और युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

शादी तय होने पर पार की हदें
मामला तब और बिगड़ गया जब पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी ने युवती पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि अक्षय ने उसे धमकी दी कि वह उसके अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती। इनकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अंजाम भुगतने की बात कही।

इंस्टाग्राम पर वायरल की अश्लील तस्वीरें
हैरानी की बात यह है कि जब युवती ने आरोपी की बात नहीं मानी, तो उसने पीड़िता की अश्लील और न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। इस हरकत से युवती की सामाजिक छवि को गहरा धक्का लगा है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने और उसके परिजनों ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय अपने बेटे का ही पक्ष लिया।

पुलिस की कार्रवाई
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अक्षय सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Previous Post

बड़ी खबर : पतंजलि ने इस यूट्यूब चैनल को 15 करोड़ रुपये का भेजा मानहानि नोटिस

Next Post

ग्राम सभा खुमेरा श्री कृष्ण लीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन

Next Post
ग्राम सभा खुमेरा श्री कृष्ण लीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन

ग्राम सभा खुमेरा श्री कृष्ण लीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सावधान: चारधाम यात्रा के लिए ,STF ने बंद कराई हेलीसेवा टिकट बुक करने वाली फर्जी वेबसाइट

सावधान: चारधाम यात्रा के लिए ,STF ने बंद कराई हेलीसेवा टिकट बुक करने वाली फर्जी वेबसाइट

3 years ago
रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

रूद्रप्रयाग : “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा”, गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू

5 months ago
दुखद : संदिग्ध परिस्थितियों में बांज के पेड़ में झूलता मिला नव निर्वाचित प्रधान का शव

दुखद : संदिग्ध परिस्थितियों में बांज के पेड़ में झूलता मिला नव निर्वाचित प्रधान का शव

11 months ago
मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, जानिए ताजा पूर्वानुमान

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.