Sunday, June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

पश्चिम बंगाल चुनाव : 15 साल बाद कराया मुंडन, प्रण था कि जब तक ममता बनर्जी सरकार नहीं जाएगी तब तक नहीं कटवाऊंगा बाल

May 9, 2026
in Uncategorized
0
पश्चिम बंगाल चुनाव : 15 साल बाद कराया मुंडन, प्रण था कि जब तक ममता बनर्जी सरकार नहीं जाएगी तब तक नहीं कटवाऊंगा बाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के बामन पारा गांव में रहने वाले बनेश्वर बर्मन इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनका 15 साल पुराना राजनीतिक प्रण जो अब जाकर पूरा हुआ है।
दरअसल बर्मन ने 2011 में यह कसम खाई थी कि जब तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी तब तक वह अपने बाल नहीं कटवाएंगे।
गुरुवार को उन्होंने अपने घर के पास सिर मुंडवाकर इस लंबे प्रण का अंत किया। सुबह से ही गांव में इस खबर को लेकर उत्सुकता का माहौल था। जैसे ही लोग इकट्ठा होने लगे तो बर्मन ने पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अपने बाल कटवाए। इस मौके पर गांव के लोगों ने ‘मुड़ी’ यानी मुरमुरे बांटकर जश्न मनाया।

Related posts

दुखद : पौड़ी में गुलदार का हमला, चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम

दुखद : पौड़ी में गुलदार का हमला, चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम

June 28, 2026
उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

June 28, 2026

अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बनेश्वर बर्मन पेशे से प्रवासी मजदूर हैं और ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। इलाके में उन्हें बीजेपी के समर्थक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ दशक में वह कभी नाई की दुकान तक नहीं गए। लंबे बालों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि काम के दौरान वह बालों का जूड़ा बनाकर बांध लेते थे। इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

बर्मन ने बताया कि चुनाव परिणाम वाले दिन उनकी नजरें लगातार टीवी स्क्रीन पर टिकी हुई थीं। उन्होंने कहा कि जैसे ही बीजेपी ने 100 सीटों का आंकड़ा पार किया तो उन्हें लगा कि उनका इंतजार खत्म हो गया है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ बाल कटवाने का मामला नहीं था बल्कि राजनीतिक बदलाव की उम्मीद और नाराजगी का प्रतीक था।

उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में इलाके में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बर्मन का कहना है कि विकास की कमी और बदलाव की चाह ने ही उन्हें यह अनोखा प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। अब वह सामान्य जीवन में लौटने और नई शुरुआत करने की बात कह रहे हैं।

Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड कैडर के आईएएस सचिन कुर्वे को मिली यह है अहम जिम्मेदारी

Next Post

केदारनाथ : यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा, अब तक चार लाख का आंकड़ा पार

Next Post
केदारनाथ : यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा, अब तक चार लाख का आंकड़ा पार

केदारनाथ : यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा, अब तक चार लाख का आंकड़ा पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : पीएम मोदी की रैली में भीख मांगते बच्चे

2 years ago
बड़ी खबर : बादाम भेंट कर भाजपा को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP

बड़ी खबर : बादाम भेंट कर भाजपा को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP

2 months ago
खुलासा : एलटी भर्ती परिक्षा में दो नकल माफिया परिक्षा कक्ष से गिरफ्तार, 16 लाख में सौदा कर दूसरे की दे रहे थे परिक्षा

खुलासा : एलटी भर्ती परिक्षा में दो नकल माफिया परिक्षा कक्ष से गिरफ्तार, 16 लाख में सौदा कर दूसरे की दे रहे थे परिक्षा

2 years ago
बड़ी खबर : ऊर्जा निगम के अधिकारी हड़ताल पर जाएंगे तो लगेगा एस्मा, प्रमुख सचिव की चेतावनी

बड़ी खबर : ऊर्जा निगम के अधिकारी हड़ताल पर जाएंगे तो लगेगा एस्मा, प्रमुख सचिव की चेतावनी

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : पौड़ी में गुलदार का हमला, चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम
  • उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग
  • बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

दुखद : पौड़ी में गुलदार का हमला, चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम

दुखद : पौड़ी में गुलदार का हमला, चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में पसरा मातम

June 28, 2026
उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

उखीमठ : ज्वेलर्स व्यापारी के घर दस दिन पहले हुई चोरी का मामला गरमाया, व्यापार संघ ने एसडीएम के जरिए एसपी को भेजा ज्ञापन, जल्द खुलासे की मांग

June 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.