Thursday, November 5, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : शर्तों का उल्लंघन करने पर 118 डॉक्टर को नोटिस जारी, होगी वसूली

August 11, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : शर्तों का उल्लंघन करने पर 118 डॉक्टर को नोटिस जारी, होगी वसूली
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के 118 बॉन्ड धारक डॉक्टरों ने अपने बॉन्ड के शर्तों का उल्लंघन किया है। यानी वे सभी डॉक्टर उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इस मामले पर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी बॉन्ड धारक डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर वहां के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Related posts

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : कुमाऊं में आफत बनकर बरसेंगे बादल! अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नैनी झील खतरे के करीब

November 5, 2026
फिर दलाली में अखबार : खबर छापने वाला ही खबरों में, ‘अमर उजाला’ के 7 कर्मचारियों को एक झटके में किया बरोजगार

फिर दलाली में अखबार : खबर छापने वाला ही खबरों में, ‘अमर उजाला’ के 7 कर्मचारियों को एक झटके में किया बरोजगार

November 4, 2026

मामले के मुताबिक, सरकार ने इन डॉक्टरों को कम खर्चे में बॉन्ड के तहत मेडिकल की पढ़ाई करवाई थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद इन डॉक्टरों को उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैनाती भी दी गई। लेकिन ये बॉन्ड धारक डॉक्टर अपनी तैनाती स्थल पर न जाकर गायब हैं। इसके बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है।

इन डॉक्टरों में 28 पीजी और 90 एमबीबीएस डिग्री धारक शामिल हैं।मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जवाब न देने पर डॉक्टरों के गृह जनपद के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इनसे 20 लाख से लेकर 2.5 करोड़ रुपये तक की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक, इन सभी डॉक्टरों ने पढ़ाई के दौरान रियायती फीस के एवज में जो बॉन्ड भरा गया था, उन शर्तो का उल्लंघन किया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के अनुसार इन डॉक्टरों ने एमबीबीएस और पीजी कोर्स के दौरान बॉन्ड साइन किया था। जिसमें निर्धारित अवधि तक सरकारी अस्पतालों में सेवा देने की शर्त थी। डीजी हेल्थ के माध्यम से इन डॉक्टरों की उत्तराखंड के अलग-अलग अस्पतालों में तैनाती भी की गई। हालांकि इन डॉक्टरों ने अपनी तैनाती के बाद निर्धारित स्थानों पर कार्य नहीं किया, जो बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों को पूर्व में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद अब अंतिम नोटिस जारी कर डॉक्टरों को 15 दिन के भीतर में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में बॉन्ड धारी डॉक्टरों के गृह जनपद के जिलाधिकारी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Previous Post

पंचायत चुनाव : जिला पंचायत अध्यक्ष पद और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए आज होगा नामांकन

Next Post

रूद्रप्रयाग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान, जखोली ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर दो-दो नामांकन

Next Post
रूद्रप्रयाग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान, जखोली ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर दो-दो नामांकन

रूद्रप्रयाग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान, जखोली ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर दो-दो नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: मुसलमान था, मार दिया दैनिक जागरण के पत्रकार को

3 years ago
गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

गजब: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बदहाली, 120 बेड पर 150 मरीज, पेइंग वार्ड के बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता

2 months ago
होली पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठी डंडे

होली पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चली लाठी डंडे

8 months ago
ऋषिकेश : अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, रेलवे ट्रैक पर बैठकर कई घंटे रोकी ट्रेन

ऋषिकेश : अतिक्रमण का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, रेलवे ट्रैक पर बैठकर कई घंटे रोकी ट्रेन

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : कुमाऊं में आफत बनकर बरसेंगे बादल! अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नैनी झील खतरे के करीब
  • फिर दलाली में अखबार : खबर छापने वाला ही खबरों में, ‘अमर उजाला’ के 7 कर्मचारियों को एक झटके में किया बरोजगार
  • रुद्रप्रयाग : ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली करेंगी मेले का भव्य शुभारंभ, 2 दिसंबर से होगा कौथीग शिक्षाविद डॉ. जगदंबा प्रसाद चमोली ने छात्रों को दिया सांस्कृतिक मंच का न्योता

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट : कुमाऊं में आफत बनकर बरसेंगे बादल! अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नैनी झील खतरे के करीब

November 5, 2026
फिर दलाली में अखबार : खबर छापने वाला ही खबरों में, ‘अमर उजाला’ के 7 कर्मचारियों को एक झटके में किया बरोजगार

फिर दलाली में अखबार : खबर छापने वाला ही खबरों में, ‘अमर उजाला’ के 7 कर्मचारियों को एक झटके में किया बरोजगार

November 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.