रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखोली ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने 9 अगस्त 2026 को पत्रांक 002 और 003 जारी कर महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सहित कुल 38 पदाधिकारियों की सूची घोषित की है।
जारी सूची के अनुसार जखोली ब्लॉक में 20 महासचिव और 16 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
नियुक्त किए गए पदाधिकारी जखोली ब्लॉक के भुनाल गांव, उछोला, दानकोट, जखोली बडमा, धारकुड़ी, खलियाण, मुसाईंग, काण्डा, बांसी भरदार, सौरखाल, तिमली, जैली, टाट, पालाकुराली, बजीरा, उछना, कोठीयाढा, बुढ़ना, सकलाना, कुन्याली, किरोड़ा, पूलन, सिरकोट भरदार, सैमा, सुमाड़ी, चौरिया भरदार, रौठिया, पपड़ासू, दरमोला, मरखत, त्यूंखर, सकलाना भरदार, धारकोट, जखोली लस्या और भुनालगांव जैसे गांवों से हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पत्र में कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ललूड़ी से कोषाध्यक्ष और सिरांई से मीडिया प्रभारी को दायित्व दिया गया है।
इस सूची को पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









