Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : पौड़ी जेल में बंद महिला प्रधान ने कराया 10 लाख का भुगतान, विधायक तिलकराज बेहड़ का बड़ा खुलासा

February 27, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : पौड़ी जेल में बंद महिला प्रधान ने कराया 10 लाख का भुगतान, विधायक तिलकराज बेहड़ का बड़ा खुलासा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के किच्छा की ग्राम पंचायत दरऊ की प्रधान नाजिया बी पर जेल में निरुद्ध रहने के बावजूद डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग से लाखों रुपये के भुगतान कराने का आरोप है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने इसका खुलासा किया है। सीडीओ ने डीपीआरओ को तीन दिन में जांच के आदेश दिए हैं।

विधायक बेहड़ ने दावा किया कि नाजिया बी 13 दिसंबर 2025 से धोखाधड़ी के एक मामले में पौड़ी जेल में बंद हैं, इसके बावजूद 30 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 के बीच 14 बिलों के माध्यम से कुल 10,39,535 रुपये का भुगतान डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) से किया गया। भुगतान की तिथियों में 30 दिसंबर को 28,000 रुपये, 5 जनवरी को 10,500, 7 जनवरी को 11,655, 14 जनवरी को तीन भुगतानों में 1,53,537, 1,86,641 और 1,72,483 रुपये, 3 फरवरी को 88,129, 2,14,750 और 10,580 रुपये, 17 फरवरी को 11,700 और 7,060 रुपये तथा 24 फरवरी को 46,500, 49,500 और 49,500 रुपये शामिल हैं। बेहड़ का आरोप है कि दो फरवरी को नाजिया बी के नाम से एक कथित पत्र तैयार कर पांव में फ्रैक्चर का हवाला देते हुए उनके पति गफ्फार खां को प्रतिनिधि नियुक्त दिखाया गया और इसी आधार पर भुगतान कराया गया।
उनकाकहना है कि जेल जाने के बाद डिजिटल सिग्नेचर तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिससे अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। विधायक ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के भीतर इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। विधायक बेहड़ ने कहा कि नाजिया बी की ओर से दिए गए कथित पत्र में किसी अधिकारी का नाम नहीं है। इस पत्र में ही उन्होंने अपने पति गफ्फार खां को प्रतिनिधि बनाया है। यह पत्र किसी अधिकारी को संबोधित नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नियमों को ताक पर रखकर इस पत्र के आधार पर कैसे डीएससी का दुरुप्रयोग कर बिलों का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में ब्लॉक स्तर के नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

विधायक बेहड़ ने कहा कि नाजिया बी के खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में इन मामलों का उल्लेख था या नहीं, इसकी भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जब नाजिया के पति गफ्फार खां का नाम बरेली में असलहों के साथ पकड़े गए अभियुक्तों में लिया गया था और पुलिस ने इसका खुलासा किया तो पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा था कि सच सामने आ जाएगा। अब सच सामने आ गया है। अब वह इस सच का सामना करें। उन्होंने बताया कि नाजिया बी के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में एफआईआर संख्या 0173 (धारा 406, 420), एफआईआर संख्या 0120 (धारा 420, 467, 468, 471) तथा वर्ष 2025 में एफआईआर संख्या 0060 (2/3 गैंगस्टर एक्ट) दर्ज है। बेहड़ ने पंचायत सचिव समेत ब्लॉक स्तर से ऊपर तक के अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि दरऊ ग्राम पंचायत का संबंधित प्रकरण संज्ञान में आया है। डीएसएसी का प्रयोग दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता है। इस मामले में डीपीआरओ को जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार इस प्रकरण पर कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

अजब-गजब : पांच रुपये के चक्कर मे कटा 2 हजार का जुर्माना

Next Post

दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

Next Post
दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट और स्कूलों की छुट्टी

12 months ago

बड़ी खबर : चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण, अब तक 19 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

2 years ago
उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

1 year ago
बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 3 जून तक लगी रोक

बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 3 जून तक लगी रोक

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.