चिन्यालीसौड़ में सुबह ऑल वेदर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार मुर्गा लदी पिकअप वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।








