Friday, November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

केदारनाथ आपदा की 11वीं बरसी पर विशेष, आपदा को भूलना हमारी ‘भूल’ तो नही!

June 16, 2024
in Uncategorized
0
केदारनाथ आपदा की 11वीं बरसी पर विशेष, आपदा को भूलना हमारी ‘भूल’ तो नही!
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

सबसे ज्यादा घूम रहे हैं और तीनों नाम एक ही कहानी से जुड़े हैं – लक्ष्मी राणा, हरक सिंह रावत और प्रदीप थपलियाल। ये तीनों नाम रुद्रप्रयाग सीट, जेनी प्रकरण और रेखा आर्या प्रकरण वाली राजनीति को एक साथ जोड़ देते हैं।  लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग की राजनीति की सबसे पुरानी और मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। वो 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रहीं, 2002 से 2007 तक दर्जाधारी रहीं और 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा के भरत सिंह चौधरी से उन्हें 14600 से ज्यादा वोटों से हार मिली थी। लंबे समय तक वो कांग्रेस की महामंत्री भी रहीं और हरक सिंह रावत की सबसे करीबी सहयोगी मानी जाती रहीं। बाद में कॉर्बेट के पाखरो टाइगर सफारी मामले में ईडी की जांच में उनका नाम आया, उनके घर और लॉकर की तलाशी हुई, लॉकर से करीब 45 से 48 लाख रुपये के गहने और संपत्ति के कागजात मिलने की खबर आई और ईडी ने उनसे कई बार 6-6 घंटे तक पूछताछ की। इसी जांच और पार्टी द्वारा बुरे समय में साथ न देने का आरोप लगाकर उन्होंने मार्च 2024 में 27 साल पुरानी कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भाजपा का समर्थन किया, फिर 2027 से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। कुछ खबरों में गलती से उन्हें हरक सिंह की पत्नी लिखा गया, लेकिन असल में हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत हैं, लक्ष्मी राणा उनकी करीबी राजनीतिक सहयोगी हैं।  दूसरी तरफ हरक सिंह रावत हैं, जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से ही विधायक बने थे और मातबर सिंह कंडारी को हराया था। वही हरक सिंह अब जेनी प्रकरण में घिरे हुए हैं, जिसमें जेनी ने उन पर 23 साल पुराने आरोप लगाए हैं और दोबारा डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि हरक सिंह इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही पाखरो मामले में ईडी और सीबीआई की जांच भी उन पर चल रही है। अब रुद्रप्रयाग सीट के रिजर्व होने की चर्चा ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो वो भी वहां से नहीं लड़ पाएंगे।  तीसरे नाम प्रदीप थपलियाल हैं, जो कांग्रेस के युवा चेहरा हैं और जखोली के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जखोली रुद्रप्रयाग विधानसभा का करीब 70 फीसदी हिस्सा है, इसीलिए कांग्रेस ने 2022 में उन पर दांव खेला था, लेकिन वो भाजपा के भरत सिंह चौधरी से 9802 वोटों से हार गए थे, भरत चौधरी को 29660 वोट मिले थे और थपलियाल को 19858 वोट मिले थे। अब भी प्रदीप थपलियाल ही रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की जमीन पर सबसे सक्रिय हैं, 15 अक्टूबर को जखोली के मयाली बाजार में उन्होंने ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था, न्याय यात्रा में भी वो सबसे आगे रहे और ग्यालू लाल वाले प्रकरण में भी उन्होंने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।  अब पूरी तस्वीर ये बनती है कि रुद्रप्रयाग में भाजपा की तरफ भरत सिंह चौधरी हैं, जो 2017 में लक्ष्मी राणा को और 2022 में प्रदीप थपलियाल को हरा चुके हैं और अब कैबिनेट मंत्री हैं। कांग्रेस की तरफ प्रदीप थपलियाल फिर से दावेदार हैं, लेकिन हरक सिंह रावत और लक्ष्मी राणा का पुराना गुट भी इस सीट पर अपनी पकड़ रखता है। और ऊपर से सीट रिजर्व होने की याचिका ने सबका गणित बिगाड़ दिया है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो भरत चौधरी, हरक सिंह और लक्ष्मी राणा तीनों ही इस सीट से बाहर हो जाएंगे और प्रदीप थपलियाल जैसे नए चेहरे के लिए भी रास्ता बदल जाएगा। इसीलिए कहा जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की लड़ाई अब सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की नहीं रही, बल्कि पुराने केस, ईडी की जांच, जेनी प्रकरण और आरक्षण की राजनीति, सब एक साथ मिलकर 2027 की सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है।   केंद्रीय मंत्री को दरकिनार कर टिकट लक्ष्मी राणा को मिल सकता है

रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

November 12, 2026
एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026

रिपोर्ट-कुुलदीप राणा आजाद

रूद्रप्रयाग। 16-17 जून 2013 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक ऐसी तारीख के रूप में दर्ज हो चुकी है जो कि आगे कई सौ सालों तक अलग-अलग परिपेक्ष में याद किया जायेगा। 2013 की केदारनाथ आपदा को 16-17 जून को 11 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। लेकिन करीब एक दशक से अधिक समय में हम हिमालय से आई इस त्रासदी के मायनों को कितना समझ पाये, कितना उस पर अमल किया, यह समय उसी पर चिंतन करने का है। लेकिन वर्तमान हालातों से यह प्रतीत हो रहा कि हम उस आपदा को पुराना जख्म समझकर भूल गए हैं।
गाँधी सरोवर (चैरावाड़ी ताल) से आई भीषण प्रलयकारी बाढ़ की विभिषीका देखिए कि सरकारी आँकड़ों के मुताबिक 44 सौ से अधिक लोग केदारनाथ धाम और उसके निचले इलाकों में मारे गए। 991 लोग अलग-अलग इलाकों में मारे गए। जबकि आपदा के बाद 55 नर कंकाल सर्च आॅपरेशन में मिले थे। 11 हजार से अधिक मवेशियां इस आपदा की भेंट चढ़ी थी, वहीं 30 हजार लोग पुलिस टीमों ने तो 90 हजार पैरामिलिट्रिली फोर्स ने बचाये थे। 2141 मकानें पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गई थी तो 100 से अधिक होटल पूरी तरह नष्ट हो गए थे। 2385 सड़कों को बुरी तरह नुकसान हुआ था वहीं 85 मोटर पुल व 172 छोड़े बड़े पुल बह गए थे। 9 राष्ट्रीय और 35 स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त हुए थे, जिससे 35 सौ से अधिक गांवों का सम्पर्क मुख्य धारा से कट गया था।
ये तमाम आंकड़े सरकारी हैं किन्तु इस आपदा के प्रत्यक्षदर्शी आज भी मानते हैं कि केदारनाथ और रामबाड़ा में मरने वालों की संख्या सरकारी आँकड़ों से कई ज्यादा थी। यह आपदा सदी की सबसे भीषणतम आपदाओं में मानी जा रही है।
वर्ष 2013 की आपदा के बाद उस आपदा के कारणों पर खूब चर्चायें हुई, खूब शोध हुए, चिंतन मंथन हुए और न जाने कितनी ही टीमें केदारनाथ और उसके पीछे चैरावाड़ी ताल का अध्ययन करने पहुँची। ग्लेश्यिरों के खिसकने, और गाँधी सरोवर चैरावाड़ी ताल के टूटने(फूटने) अथवा ओवर फॅलो होने के कारणों पर खूब रिपोर्ट तैयार हुई। सरकारों को सौंपी गई। अमूमन हर रिपोर्ट एक ही निष्कर्ष पर आके रूक रही थी कि इस आपदा के असल कारण हिमालयी क्षेत्रों में अत्याधिक मानवीय गतिविधियों व हस्तक्षेपों के साथ-साथ प्रकृति का निरंतर दोहन ही मूल कारण है। पहाड़ में विकास की अंधी दौड़ से पेड़ों के कटान और पैसा कमाने की भूख हिमालय तक पहुँच चुकी है जिसे हिमालय जैसा अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र सहन नहीं कर पा रहा है और उसी का परिणाम 16-17 जून 2013 की त्रासदी है।
लेकिन दुर्भाग्य देखिए इन तमाम रिपोर्ट, अध्ययनों को दरकिनार कर सरकारों ने केदारनाथ की ब्रांडिंग करना आरम्भ कर दिया और तीर्थ के नाम पर पर्यटकों का मजमा यहां लगा दिया। यह हम मानते हैं कि आपदा के बाद छिन्न भिन्न हुई केदारपुरी को सँवारना नितांत आवश्यक था। वहाँ उचित रहने की व्यवस्थायें, केदारपुरी की सुरक्षा और आपदा से कंकरीट के ढेर में तब्दील केदारपुरी को एक नया स्वरूप देना ताकि केदारनाथ जाकर आपदा की यादें ताजी ना हो और उससे कोई भयभीत ना हो इसे ठीक करना समय की मांग थी। लेकिन सब कार्य प्रकृति के अनकूल हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए था। प्राकृतिक संसाधनों और वहाँ की जलवायु के अनुसार वहां का विकास होना था किन्तु सरकारों ने जिस बेशर्मी के साथ मास्टर प्लान के नाम पर पिछले 11 वर्षों में केदारनाथ धाम में ध्वनि प्रदूषण से लेकर वायु प्रदूषण और आध्ुनिक मशीनरी से वर्षभर इस संवेदनशील क्षेत्र मंे कार्य किया जा रहा है निश्चित ही यह नई आपदा को दस्तक दे रहा है। जबकि दूसरी तरफ केदारनाथ को दिल्ली मुम्बई जैसा शहर बनाना और वहां भौतिक सुख सुविधाओं के नाम पर हिमालय के अस्तित्व को ही संकट में डाला जा रहा है। आज केदारनाथ धाम में बड़ी-बड़ी जेसीबी और पौकलैण्ड मशीन से लेकर बड़े-बड़े डम्फर, ट्रक और थार कार तक धडल्ले से हिमालय की आबोहवा को प्रदूषित कर रही है। जबकि महाराष्ट्र गुजरात और अन्य प्रदेशों से आये अनेक तीर्थ यात्रियों के समूह केदारनाथ की परम्पराओं के विपरीत कानफोडू वा़द्य यंत्रों का उपयोग कर ध्वनि तरंगों से ग्लेश्यिरों के खिसकने का भय हर समय बना है। केदारनाथ और उसके बुग्यालों में बेतहाशा प्लास्टिक कचरा यहां के बुग्यालों को नष्ट भ्रष्ट कर रहा है तो ऐसा लग रहा है हम उस भीषण आपदा को भूल गए हैं और उस आपदा को भूलना ही हमारी सबसे बड़ी भूल लग रही है। स्थानीय हक-हकूकधारियों से लेकर सरकारों को गम्भीर होना पड़ेगा।

Tags: केदारनाथ
Previous Post

वीडियो : फिर विवादों में एम्स ऋषिकेश, डॉक्टर ने मारा महिला को थप्पड़, हुआ सस्पेंड

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव का काउंटडाउन शुरू

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव का काउंटडाउन शुरू

बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव का काउंटडाउन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हेल्थ बुलेटिन : रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना में घायलों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया एम्स, सीएम पहुंचे एम्स

हेल्थ बुलेटिन : रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना में घायलों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया एम्स, सीएम पहुंचे एम्स

2 years ago
दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

10 months ago
बड़ी खबर : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हवाई तवाई हुए पीएम मोदी के बोल बचन दिल्ली में धमाका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

बड़ी खबर : राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हवाई तवाई हुए पीएम मोदी के बोल बचन दिल्ली में धमाका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

1 year ago
दुर्घटना :- नरेंद्र नगर के पास एक डम्पर खाई में गिरा, चालक घायल

दुर्घटना :- नरेंद्र नगर के पास एक डम्पर खाई में गिरा, चालक घायल

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
सियासत : जेनी प्रकरण में बबलू नाम की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में हलचल, आखिर कौन है बबलू

राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

November 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.