Monday, August 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हलचल : सरकार के लिए सर दर्द बने विधायक प्रमोद और भाई सतीश नैनवाल, कांग्रेस ने की घेराबंदी 

September 7, 2024
in एक्सक्लूसिव, राजनीति
0
हलचल : सरकार के लिए सर दर्द बने विधायक प्रमोद और भाई सतीश नैनवाल, कांग्रेस ने की घेराबंदी 
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

 

देहरादून। एक ओर धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार भाजपा नेताओं का विवादों में नाम आने से विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने का मौका मिल रहा है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर के पास बनबसा में 40 जिंदा कारतूस मिलने के बाद विधायक प्रमोद नैनवाल और उनके भाई सतीश नैनवाल की एक तस्वीर, जिसमें वह मुख्यमंत्री धामी के साथ मौजूद हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि भाजपा का तर्क है कि विधायक के भाई से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

अल्मोड़ा जिले की रानीखेत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई और भाजपा नेता सतीश नैनवाल आए दिन सरकार की किरकिरी कराने में लगे हैं। शुक्रवार 6 सितंबर की शाम को विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर दिनेश चंद्र को एसएसबी ने भारत नेपाल बॉर्डर पर 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था। मामले में बनबसा पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पहला प्रकरण नहीं है कि विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल का नाम विवादों में आया है। इससे पूर्व मे विधायक प्रमोद नैनवाल और उनके छोटे भाई सतीश नैनवाल के खिलाफ हाई कोर्ट के आदेश के बाद उद्यान घोटाले में सीबीआई जांच चल रही है। दूसरे मामले की बात करें तो कुछ दिन पूर्व इनके भाई सतीश नैनवाल ने गांव के ग्राम प्रधान संदीप खुल्वे से सरे- आम मारपीट की। एक अन्य मामले में भी सतीश नैनवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी से भी हाथापाई का आरोपी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी सतीश नैनवाल ने सरेआम मारपीट की थी, जो कि मामला अभी तक हाईकोर्ट में चल रहा है।
इतना ही नहीं रानीखेत की एक युवती ने विधायक और उसके भाई पर उनकी जमीन कब्जाने का भी आरोप लगाया है।
वर्ष 2020 में सतीश नैनवाल पर हल्द्वानी के एक पत्रकार पर फायरिंग करने का भी आरोप है।

लगातार बढ़ते प्रकरणों के चलते आए दिन विधायक महोदय और उनका भाई भाजपा सरकार की फजीहत कराने पर तुले हैं।
इतने मामले पहले से चलने के बावजूद भी सतीश नैनवाल का 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार होना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या आखिर सतीश नैनवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध असलहा की तस्करी में शामिल था! यह खुलासा तो पुलिस जांच के बाद ही होगा।

इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता की।
कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश के भीतर जितने भी अपराध हो रहे हैं, उनमें 90% भाजपा नेताओं से जुड़े हैं। तब चाहे वह महिला सुरक्षा को लेकर हो या फिर भर्ती घोटाले के संबंध में। सभी जगह भाजपा नेताओं का नाम आ रहा है। अन्य लोगों पर गैंगस्टर और देशद्रोह की धाराएं लगाने में जल्दबाजी करने वाली भाजपा सरकार अपने विधायक और उसके भाई पर क्या यह कार्रवाई करेगी या नहीं!

वहीं हरीश रावत ने आरोप लगाया कि यह राज्य की अंतरिक्ष सुरक्षा से जुड़ा मामला है, नेपाल में माओवाद के इतिहास को देखते हुए यह घटना चिंताजनक है। विधायक द्वारा इस घटना को दबाने के लिए देहरादून से दिल्ली तक प्रयास किया जा रहे हैं। इस विषय को लेकर हम महामहिम राज्यपाल के पास जाएंगे।

Tags: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी
Previous Post

बड़ी खबर : कुख्यात प्रकाश पांडे ‘पीपी’ को जेल मे दीक्षा देने पर बवाल, संत समाज ने किया किनारा

Next Post

गुड न्यूज : अब रिटायरमेंट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे एक लाख, मुफ्त मिलेगा इलाज

Next Post
गुड न्यूज : अब रिटायरमेंट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे एक लाख, मुफ्त मिलेगा इलाज

गुड न्यूज : अब रिटायरमेंट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे एक लाख, मुफ्त मिलेगा इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून : शिक्षकों के लिए खबर, 60 बीमार शिक्षक जबरन रिटायर

देहरादून : शिक्षकों के लिए खबर, 60 बीमार शिक्षक जबरन रिटायर

2 years ago
पावन अवसर : खेल -दिवस 29 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द का जन्म दिन

पावन अवसर : खेल -दिवस 29 अगस्त हॉकी के जादूगर ध्यानचन्द का जन्म दिन

3 years ago
बड़ी खबर : धामी  कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

3 years ago

ब्रेकिंग : जीएसटी अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे
  • दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
  • शर्मनाक : नशे में धुत पिता पर 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे

ब्रेकिंग : शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में अब CBCID करेगी जांच, शासन ने जारी किए आदे

August 3, 2026
दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

दुखद : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

August 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.