Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव का काउंटडाउन शुरू

June 20, 2024
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : उत्तराखंड में भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव का काउंटडाउन शुरू
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के तुरंत बाद और निकाय चुनाव से पहले भाजपा सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव होने तय हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। ऐसे में जल्द भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर देगी। हालांकि लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के चलते आलाकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने दिया।
ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। रमेश पोखरियाल निशंक पौड़ी, देहरादून से कई बार विधायक रहने के साथ सूबे के मुख्यमंत्री और बतौर हरिद्वार सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। स्वास्थ्य एवं निजी कारणों से उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ा। हरिद्वार, देहरादून, डोईवाला सहित ऋषिकेश और पौड़ी जनपद में निशंक की एक अच्छी पकड़ है। जिसके चलते निशंक आगामी निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में नए समीकरण बना सकते हैं।

Related posts

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026

वहीं दूसरी और कांग्रेस की बात करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत के साले और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कुशल नेतृत्व की कमी के चलते कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। अभी तक पूरी प्रदेश कांग्रेस हरीश रावत के इर्द-गिर्द ही सिमटी दिखाई दी है।
कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले ही हथियार डाल दिए थे। पार्टी के पुराने और बड़े चेहरों ने करन माहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था। मजबब पार्टी द्वारा कमजोर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया। उनकी जगह अगर टिहरी लोकसभा सीट से युवा नेता बॉबी पंवार, हरिद्वार लोकसभा सीट से उमेश कुमार को कांग्रेस द्वारा टिकट दिया जाता तो परिणाम में नए समीकरण बन सकते थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी सिफारिश नहीं करी। हरिद्वार लोकसभा सीट पर वीरेंद्र रावत अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चेहरे पर ही चुनाव लड़े। गढ़वाल लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल ने पूरा चुनाव अपने दम-खम पर लड़ा और उन्होंने सांसद अनिल बलूनी को अच्छी टक्कर भी दी। टिहरी लोक सभा सीट से भाजपा के मुकाबले कमजोर प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को उतारा गया।
अपने कार्यकाल के पूरे 2 सालों में करन माहरा पार्टी की नई कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर सके।
अब ऐसे में पांचो सीट पर बड़ी हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के सर फूटना स्वाभाविक है।
फिलहाल उपचुनाव के चलते दोनों ही पार्टियां अभी बदलाव की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन उपचुनाव के तुरंत बाद और आगामी निकाय चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव होना तय हैं। जिसके लिए दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

Tags: बीजेपी और कांग्रेस
Previous Post

केदारनाथ आपदा की 11वीं बरसी पर विशेष, आपदा को भूलना हमारी ‘भूल’ तो नही!

Next Post

उपचुनाव : बद्रीनाथ सीट पर पत्रकार नवल खाली ने नामांकन किया दर्ज, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

Next Post
उपचुनाव : बद्रीनाथ सीट पर पत्रकार नवल खाली ने नामांकन किया दर्ज, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

उपचुनाव : बद्रीनाथ सीट पर पत्रकार नवल खाली ने नामांकन किया दर्ज, भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फिर लव जिहाद : नहीं सुधर रहे ‘कुछ लोग’, ‘धाकड़’ धामी को चैलेंज , पुलिस निपटा रही मामला

फिर लव जिहाद : नहीं सुधर रहे ‘कुछ लोग’, ‘धाकड़’ धामी को चैलेंज , पुलिस निपटा रही मामला

9 months ago
बड़ी खबर:हेलीटिकट के नाम पर एक लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर:हेलीटिकट के नाम पर एक लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

3 years ago
बड़ी खबर : राष्ट्रपति का हरिद्वार दौरा, एसएसपी ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

बड़ी खबर : राष्ट्रपति का हरिद्वार दौरा, एसएसपी ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

11 months ago

लोकसभा चुनाव : exit Poll  पांचो सीटों पर दिख रहा भाजपा का दबदबा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज
  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.