Saturday, November 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

ब्रेकिंग : पत्रकार की हत्या में शामिल बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 1 लाख रुपए का था इनाम

June 6, 2024
in Uncategorized
0
ब्रेकिंग : पत्रकार की हत्या में शामिल बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 1 लाख रुपए का था इनाम
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

लोकसभा चुनाव का परिणाम आते ही योगी पुलिस अपराधियों के लिए फिर से एक्शन में आ गई है।
यूपी के जौनपुर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया है। यह वही बदमाश बताया जा रहा है जो पत्रकार प्रिंस श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल था।
इस एनकाउंटर में पुलिस के दो सिपाहियों के घायल होने की बात भी सामने आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related posts

सबसे ज्यादा घूम रहे हैं और तीनों नाम एक ही कहानी से जुड़े हैं – लक्ष्मी राणा, हरक सिंह रावत और प्रदीप थपलियाल। ये तीनों नाम रुद्रप्रयाग सीट, जेनी प्रकरण और रेखा आर्या प्रकरण वाली राजनीति को एक साथ जोड़ देते हैं।  लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग की राजनीति की सबसे पुरानी और मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। वो 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रहीं, 2002 से 2007 तक दर्जाधारी रहीं और 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा के भरत सिंह चौधरी से उन्हें 14600 से ज्यादा वोटों से हार मिली थी। लंबे समय तक वो कांग्रेस की महामंत्री भी रहीं और हरक सिंह रावत की सबसे करीबी सहयोगी मानी जाती रहीं। बाद में कॉर्बेट के पाखरो टाइगर सफारी मामले में ईडी की जांच में उनका नाम आया, उनके घर और लॉकर की तलाशी हुई, लॉकर से करीब 45 से 48 लाख रुपये के गहने और संपत्ति के कागजात मिलने की खबर आई और ईडी ने उनसे कई बार 6-6 घंटे तक पूछताछ की। इसी जांच और पार्टी द्वारा बुरे समय में साथ न देने का आरोप लगाकर उन्होंने मार्च 2024 में 27 साल पुरानी कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भाजपा का समर्थन किया, फिर 2027 से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। कुछ खबरों में गलती से उन्हें हरक सिंह की पत्नी लिखा गया, लेकिन असल में हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत हैं, लक्ष्मी राणा उनकी करीबी राजनीतिक सहयोगी हैं।  दूसरी तरफ हरक सिंह रावत हैं, जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से ही विधायक बने थे और मातबर सिंह कंडारी को हराया था। वही हरक सिंह अब जेनी प्रकरण में घिरे हुए हैं, जिसमें जेनी ने उन पर 23 साल पुराने आरोप लगाए हैं और दोबारा डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि हरक सिंह इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही पाखरो मामले में ईडी और सीबीआई की जांच भी उन पर चल रही है। अब रुद्रप्रयाग सीट के रिजर्व होने की चर्चा ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो वो भी वहां से नहीं लड़ पाएंगे।  तीसरे नाम प्रदीप थपलियाल हैं, जो कांग्रेस के युवा चेहरा हैं और जखोली के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जखोली रुद्रप्रयाग विधानसभा का करीब 70 फीसदी हिस्सा है, इसीलिए कांग्रेस ने 2022 में उन पर दांव खेला था, लेकिन वो भाजपा के भरत सिंह चौधरी से 9802 वोटों से हार गए थे, भरत चौधरी को 29660 वोट मिले थे और थपलियाल को 19858 वोट मिले थे। अब भी प्रदीप थपलियाल ही रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की जमीन पर सबसे सक्रिय हैं, 15 अक्टूबर को जखोली के मयाली बाजार में उन्होंने ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था, न्याय यात्रा में भी वो सबसे आगे रहे और ग्यालू लाल वाले प्रकरण में भी उन्होंने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।  अब पूरी तस्वीर ये बनती है कि रुद्रप्रयाग में भाजपा की तरफ भरत सिंह चौधरी हैं, जो 2017 में लक्ष्मी राणा को और 2022 में प्रदीप थपलियाल को हरा चुके हैं और अब कैबिनेट मंत्री हैं। कांग्रेस की तरफ प्रदीप थपलियाल फिर से दावेदार हैं, लेकिन हरक सिंह रावत और लक्ष्मी राणा का पुराना गुट भी इस सीट पर अपनी पकड़ रखता है। और ऊपर से सीट रिजर्व होने की याचिका ने सबका गणित बिगाड़ दिया है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो भरत चौधरी, हरक सिंह और लक्ष्मी राणा तीनों ही इस सीट से बाहर हो जाएंगे और प्रदीप थपलियाल जैसे नए चेहरे के लिए भी रास्ता बदल जाएगा। इसीलिए कहा जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की लड़ाई अब सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की नहीं रही, बल्कि पुराने केस, ईडी की जांच, जेनी प्रकरण और आरक्षण की राजनीति, सब एक साथ मिलकर 2027 की सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है।   केंद्रीय मंत्री को दरकिनार कर टिकट लक्ष्मी राणा को मिल सकता है

रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

November 12, 2026
एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026

मारे गए अपराधी पर हत्या और डकैती समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा केस चल रहे थे और लंबे समय से फरार चल रहा था। घटना जौनपुर के खेतासराय थानाक्षेत्र की है। बदमाश का नाम प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस बताया जा रहा है। वह पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस अपराधी पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

13 मई को हुआ था पत्रकार का मर्डर

शाहगंज थानाक्षेत्र में 13 मई को पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर को अभियपक्त प्रिंस और उसके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया था। एनकाउंटर में मारे गए बदमाश के पास पुलिस को, एके-47 और 9 एमएम का एक असलहा बरामद हुआ है।

दस लाख रुपए सुपारी लेकर करी थी पत्रकार की हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस आज मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया गया। बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम था और लगभग 7 साल से फरार बताया जा रहा था।
पत्रकार हत्याकांड के आरोपी को निपटाने के बाद एक और बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है। वह यह है कि मृतक पत्रकार की हत्या कराने के लिए मारे गए इनामिया बदमाश प्रिंस को 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। यह सुपारी इसे गो-तस्करों ने दी थी। साथ ही यह भी सामने आया है कि जो पिस्टल बदमाश के पास से बरामद हुई उसी से पत्रकार हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
परिवार के लोगों ने इस मैटर में शाहगंज थाने के गो-तस्कर जमीरुद्दीन और हाशिम समेत चार लोगों पर नामजद मुकदमा लिखवाया था। घरवालों ने ये आरोप भी लगाया था कि इलाके की एक जमीन, जिस पर पहले तालाब था, इस पर कब्जा कर मदरसा बनाया जा रहा था। पत्रकतार ने इसका विरोध किया तो पहले धमकी मिली बाद में हत्याकांड को अंजाम दिला दिया गया।

पुलिस ने इस मामले की जांच की और शूटरों की तलाश की। जिसके बाद आज 5 जून सुबह जौनपुर के खेतासराय में एक लाख के इनामी शूटर प्रशांत उर्फ प्रिंस मुठभेड़ में मारा गया। मारा गया अपराधी जौनपुर का ही रहने वाला था और भाड़े पर हत्या व डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता था। इस पर 37 के करीब जघन्य अपराध होने की बात कही जा रही है। इससे 2 साल पहले इसके साथी प्रशांत को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। इसके एक साथी कल्लू फौजी ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था।

जौनपुर एसपी अजय पाल शर्मा ने भड़ास को बताया कि, “पुलिस दल को जांच के दौरान जो नंबर सर्विंलांस में मिले उसमें एक नंबर प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस का पाया गया। बीते सात वर्षों से अपराधी पुलिस की आँखों में धूल झोंक रहा था क्योंकि उसकी न तो कोई तस्वीर पुलिस के पास थी और न ही कोई उसे पहचानता हू था। जिसके चलते वह हर बार घटना को अंजाम देकर बच निकलता था, लेकिन इस बार उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए.”

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्रकार हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्रशांत को 10 लाख रुपये की सुपारी जौनपुर के ही गो-तस्कर जमीरुद्दीन व हाशिम द्वारा दी गई थी। वारदात में इसके एक अन्य साथी के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। जिसकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है, उसे जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

वहीं इस मामले का एक आरोपी जमीरुद्दीन जो नाटकीय ढंग से पुलिस हिरासत से खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया था, पुलिस ने उसे बाद में खंडवा रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। जमीरुद्दीन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

Tags: जौनपुर पुलिस
Previous Post

शर्मनाक : कलयुगी पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाया मुकदमा

Next Post

हादसा : यहां कार ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर गिरी, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Next Post
हादसा : यहां कार ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर गिरी, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

हादसा : यहां कार ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर गिरी, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : एमडीडीए की अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, वंशीधर तिवारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

सख्ती : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी

9 months ago
बड़ी खबर: निरीक्षण करने गए एसडीएम ने बोल्डर गिरने पर भागकर बचाई जान

बड़ी खबर: निरीक्षण करने गए एसडीएम ने बोल्डर गिरने पर भागकर बचाई जान

3 years ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट :आज पहाड़ों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, रहें सतर्क

4 months ago
खुलासा : सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आत्महत्या दर्शाने की पुरजोर कोशिश 

खुलासा : सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आत्महत्या दर्शाने की पुरजोर कोशिश 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार
  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.