Friday, November 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : दून के चार बड़े शराब कारोबारियों पर छापेमारी, करोड़ों की टैक्स चोरी

May 5, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। शराब के कारोबार में बड़े स्तर पर की जा रही टैक्स चोरी को देखते हुए राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआइबी) देहरादून ने दून के चार बड़े शराब कारोबारियों पर छापेमारी की। कर चोरी से संबंधित 15 करोड़ रुपये के कारोबार की जानकारी सामने आई है। विभाग की कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने 54 लाख रुपये मौके पर ही जमा करा दिए।

Related posts

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026
बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

November 3, 2026

आयुक्त राज्य कर डा अहमद इकबाल के निर्देश पर अपर आयुक्त गढ़वाल पीएस डुंगरियाल ने संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम गठित की। एसआइबी ने शराब कारोबारियों के चूना भट्टा, कांवली रोड, मोहब्बेवाला और आदर्श नगर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान पर जांच की। छापेमारी के दौरान राज्य कर अधिकारियों ने कारोबार से संबंधित तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए। जिनकी जांच भी शुरू कर दी गई।

अधिकारियों को पता चला कि कारोबारियों की खरीद पर वर्ष 2022-23 में 20 प्रतिशत की दर से टैक्स की देनदारी थी, जबकि वर्ष 2023-24 में टैक्स की देनदारी 12 प्रतिशत की दर से है। इस तरह कुल 02 करोड़ रुपये का टैक्स जमा नहीं कराया गया है। कर चोरी का मामला पकड़ में आता देख कारोबारियों ने 54 लाख रुपये मौके पर ही जमा करा दिए, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा कराने का भरोसा दिलाया। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि कर चोरी के प्रकरण का विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है।

बकाया राशि की वसूली अर्थदंड और ब्याज के साथ की जाएगी। शराब के कारोबार में कर चोरी को देखते हुए आने वाले दिनों में बार-रेस्तरां को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उपयुक्त सुरेश कुमार, जयदीप रावत, अवनीश पांडे, उमेश दुबे, सहायक आयुक्त राम लाल जोशी, भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, कंचन थापा, राज्य कर अधिकारी संगीता बिजल्वाण, राज्य कर निरीक्षक समेत 20 कार्मिक शामिल थे।

आबकारी विभाग से कर चोरी करने वाले कारोबारियों का लाइसेंस करवाएंगे निरस्त
दूसरे राज्यों से शराब लाकर प्रदेश में कर कमाई करने वाले कारोबारियों की जानकारी राज्य कर विभाग आबकारी विभाग के माध्यम से एकत्रित करेगा। जो कारोबारी कर चोरी में लिप्त पाए जाएंगे, उनका लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ताकि कारोबार के मुताबिक कर जमा कराया जा सके।

Tags: आबकारी विभाग उत्तराखंड
Previous Post

बड़ी खबर : यह IIS अधिकारी बनी आकाशवाणी महानिदेशक

Next Post

बिग ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर की रिपोर्ट तैयार

Next Post

बिग ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर की रिपोर्ट तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने दिया विधायिकी से इस्तीफा

ब्रेकिंग : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने दिया विधायिकी से इस्तीफा

1 week ago
क्राइम : यहां पति ने की चाकू से गोदकर पत्नी की से हत्या, फिर पहुंचा थाने

क्राइम : यहां पति ने की चाकू से गोदकर पत्नी की से हत्या, फिर पहुंचा थाने

10 months ago
अच्छी खबर : गढ़वाल के सेब की दुबई में भारी डिमांड, 1.2 मेट्रिक टन सेब दुबई रवाना

अच्छी खबर : गढ़वाल के सेब की दुबई में भारी डिमांड, 1.2 मेट्रिक टन सेब दुबई रवाना

1 year ago
ब्रेकिंग सुप्रीम कोर्ट : उत्तराखंड के 17 हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं भविष्य अधर में

ब्रेकिंग सुप्रीम कोर्ट : उत्तराखंड के 17 हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं भविष्य अधर में

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी
  • दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता
  • (no title)

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

November 6, 2026
दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

November 5, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.