Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : बुरे फंसे ‘लाला’ रामदेव

April 30, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। पतंजलि के 14 उत्पाद पहले ही सीज हो चुके हैं, उसके बाद बाबा रामदेव पर लगातार कार्रवाई जारी है।

Related posts

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026

बहुत लंबा अरसा नहीं बीता है, जब पतंजलि के मुखिया बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते थे। लेकिन अब लगता है कि दोनों शनिदेव की साढ़े साती के फेर में आ गए हैं। पहले सुप्रीम कोर्ट में सरेआम फजीहत हुई। फिर सुप्रीम फटकार से चेते उत्तराखंड सरकार के अफसरों ने 14 दवाओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब जीएसटी के इंटेलीजेंस निदेशालय ने 28 करोड़ की वसूली का नोटिस दिया है।

महज बीस सालों में अरबों का साम्राज्य खड़ा करने वाले बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का सियासी रसूख इतना ज्यादा था कि ये दोनों खुद को किसी भी कानून से ऊपर समझने लगे थे। कोरोना काल में एलोपैथी के खिलाफ जमकर जहर उगला। फिर कोरोनो वैक्सीन को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया। मनमाने और भ्रामक विज्ञापन प्रसाऱित करवा कर अधोमानक दवाएं खुलेआम बेचते रहे। भला हो सुप्रीम कोर्ट का उसकी निगाहें पतंजलि पर तिरछी हो गईं। भ्रामक विज्ञापनों के मामले में जमकर फटकार लगाई और सार्वजनिक रूप से दोनों को माफी मांगनी पड़ी।

दोनों का रसूख इतना ज्यादा था कि उत्तराखंड सरकार के तमाम अफसर उनकी मनमानी के आगे नतमस्तक रहे। भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के खौफ से दहशत में आए उत्तराखंड सरकार के अफसरों ने पतंजलि की 14 दवाओं को बनाने के लाइसेंस ही निरस्त कर दिए। उत्तराखंड के अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में बताया तो शीर्ष अदालत से तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अब आपकी नींद खुली है।

लगता है बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर शनिदेव की साढ़े साती का प्रकोप आ गया है। शायद यही वजह है कि दोनों की परेशानियां कम होने का नाम ही न ले रही हैं। दोनों की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी चल ही रही थी कि जीएसटी के अफसर भी मैदान में आ गए। सूत्रों ने बताया कि जीएसटी के इंटेलीजेंस निदेशालय ने पतंजलि के अफसरों को 28 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी कर दिया है। पूछा गया है कि इस राशि की वसूली पतंजलि से क्यों न की जाए।

यहां बता दें कि तीन साल पहले देहरादून में हुए एक ज्योतिष सम्मेलन में देशभऱ के ज्योतिषियों के सामने आचार्य बाल कृष्ण के शनि देव को लेकर तमाम उलूल-जुलूल टिप्पणियां सार्वजनिक मंच से की थीं और शनिदेव को मानने से ही इंकार कर दिया है। अब शायद उनकी समझ में आए कि शनि की साढ़े साती का भी कोई अस्तित्व होता है।

Tags: पतंजलि ब्रेकिंग न्यूज़
Previous Post

लोकसभा चुनाव : चुनाव आयोग के पास नहीं है मतदान का डाटा, गोदी मीडिया की भ्रामक खबर

Next Post

क्राइम : यहां पारिवारिक कलेश के चलते पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

Next Post

क्राइम : यहां पारिवारिक कलेश के चलते पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है

गजब : छात्रा की हुई शादी तो विद्यालय ने पढ़ने से रोका, बोले माहौल खराब होता है

2 years ago
बड़ी खबर : नेपाल का दुस्साहस, 100 रूपए के नए नोट पर भारत के तीन हिस्सों को बताया अपना

बड़ी खबर : नेपाल का दुस्साहस, 100 रूपए के नए नोट पर भारत के तीन हिस्सों को बताया अपना

10 months ago
बिग ब्रेकिंग: राज्य कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर, देखिए आदेश …….

बिग ब्रेकिंग: राज्य कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर, देखिए आदेश …….

3 years ago
हड़कंप : हरिद्वार की जेल में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

हड़कंप : हरिद्वार की जेल में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज
  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.