Monday, July 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ

April 29, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेगा बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल रंग लाई है जिससे सूबे को बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मिलने जा रहा है। डा. रावत के अथक प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग में वर्षवार मैरिट के आधार पर 1564 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला एवं पुरूष संवर्ग के नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कर के चयनित अभ्यर्थियों को विभाग में तैनाती दी जायेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को जल्द 1564 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। विभाग की कमान सम्भालते ही डा. रावत ने ताबड़तोड़ कई फैसले लिये थे, जिसमें लम्बे समय से रिक्त चल रहे नर्सिंग स्टॉफ के पदों को भरना भी शामिल था। लेकिन नर्सिंग अधिकारियों की नियमावली के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर की जानी थी। जिसमें बेरोजगार नर्सिंग डिग्री एवं डिप्लोमाधारी संगठन ने धांधली की आशंका जताते हुये वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की मांग की थी। जिस को मद्देनजर रखते हुए विभागीय मंत्री डा. रावत ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को नर्सिंग अधिकारी की भर्ती नियमावली में संशोधन कर वर्षवार मैरिट के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये थे। विभाग द्वारा भर्ती नियमावली का संशोधित प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया गया। 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत विभाग ने कुल 1564 पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को सौंपा। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा माह जनवरी 2023 में 1564 पदों के सापेक्ष भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गये। जिस पर लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी के कुल 1564 पदों में से महिला संवर्ग डिप्लोमाधारक के 847 पद, महिला संवर्ग डिग्रीधारक के 405 पद, पुरूष संवर्ग डिप्लोमाधार के 212 पद तथा पुरूष संवर्ग डिग्रीधारक के 100 पद हैं। जिन पर वर्षवार मैरिट के आधार पर भर्ती हेतु प्रत्येक पद के सापेक्ष दो अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिये बुलाया जायेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को सौंप दी जायेगी जहां से चयनित अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा दी जायेगी।

 

Tags: exclusive Hindi news from Uttar Pradeshlatest Uttarakhand news in Hindiupdated Uttarakhand news in HindiUttrakhand news in Hindi
Previous Post

बड़ी खबर: गोल्डन कार्ड पर अब कैशलेश होगी जांच और दवाइयां

Next Post

बड़ी खबर : राज्य आंदोलनकारियो की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को मिलेगी पेंशन

Next Post
बड़ी खबर : राज्य आंदोलनकारियो की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को मिलेगी पेंशन

बड़ी खबर : राज्य आंदोलनकारियो की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को मिलेगी पेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत उपचुनाव: जखोली की बजीरा लस्या सीट पर घमासान, भाजपा पर लगा कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द करवाने का आरोप

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जिला पंचायत उपचुनाव में यह प्रत्याशी विजयी

8 months ago
बड़ी खबर :एक फरमान से सड़क पर आ गए   वन विभाग के 19 कर्मचारी, जानिए पूरा मामला……

बड़ी खबर :एक फरमान से सड़क पर आ गए वन विभाग के 19 कर्मचारी, जानिए पूरा मामला……

3 years ago
दुस्साहस : 20 वर्षीय युवक का अपहरण, फोन कर मांगी 25 लाख की फिरौती

दुस्साहस : 20 वर्षीय युवक का अपहरण, फोन कर मांगी 25 लाख की फिरौती

11 months ago
बड़ी खबर: हरिद्वार में बंद रहेगें सरकारी स्कूल और आंगनबाडी केंद्र

बड़ी खबर: हरिद्वार में बंद रहेगें सरकारी स्कूल और आंगनबाडी केंद्र

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा तेज
  • मौसम अपडेट ब्रेकिंग : प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा स्थगित, आपदा प्रबंधन सतर्क
  • फेरबदल : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी ताकत, निर्दलीय पार्षदों समेत कई लोग थामे भगवा दामन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल, बेरोजगारों को दी गाली, बोले “साला….”

ब्रेकिंग : उत्तराखंड भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा तेज

July 27, 2026
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट ब्रेकिंग : प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा स्थगित, आपदा प्रबंधन सतर्क

July 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.