Thursday, November 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

November 26, 2026
in Uncategorized
0
रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रुद्रप्रयाग सीट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के बीच जुबानी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें साहस है तो 2027 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

November 26, 2026
उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

November 26, 2026

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रावत बयानबाजी करने में कुख्यात हैं। उन्होंने कहा कि हरक सिंह खुद को कई बड़े नेताओं का राजनीतिक गुरु बताते हैं, लेकिन अब तक किसी एक विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं। चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

भरत सिंह चौधरी ने 2012 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय हरक सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और धारी देवी की कसम खाई थी कि मुख्यमंत्री नहीं बनने पर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। चौधरी ने आरोप लगाया कि न तो हरक सिंह मुख्यमंत्री बने और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि यह वादाखिलाफी की मिसाल है।

वहीं हरक सिंह रावत ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी सीट का फैसला मंत्री भरत सिंह चौधरी नहीं, बल्कि कांग्रेस हाईकमान करेगा। हरक सिंह रावत ने कहा कि वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, पार्टी के फैसले के अनुसार लड़ेंगे। उन्होंने सहसपुर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा पहले ही जता रखी है, लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान का ही होगा।

इस जुबानी जंग के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि हरक सिंह रावत जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां से जीत जाएंगे। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपने दागी नेताओं पर बोलने की हिम्मत दिखानी चाहिए, उसके बाद हरक सिंह पर सवाल उठाएं।

रुद्रप्रयाग सीट पर भाजपा के भीतर भी टिकट को लेकर हलचल तेज है। मौजूदा विधायक भरत सिंह चौधरी की तीसरी बार दावेदारी पर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से हरक सिंह रावत की दावेदारी को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। अब देखना होगा कि 2027 में रुद्रप्रयाग की सियासी जंग किस मोड़ पर जाती है।

पहले भी रुद्रप्रयाग विधायक और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दे चुके हैं।

 

Previous Post

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

Next Post
अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लव जिहाद : धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्मांतरण का दबाव बनाने पर निषाद खान गिरफ्तार

लव जिहाद : धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्मांतरण का दबाव बनाने पर निषाद खान गिरफ्तार

2 months ago
बड़ी खबर : ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान की बड़ी मुश्किलें, डीएम करेंगे फैसला

बड़ी खबर : ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान की बड़ी मुश्किलें, डीएम करेंगे फैसला

2 years ago
वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

वहशीपन : महाकाल की नगरी में मानवता हुई शर्मसार

3 years ago
बड़ी खबर : 14 अगस्त को हरिद्वार में गूंजेगी विभाजन के वीरों की गाथा, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन

बड़ी खबर : 14 अगस्त को हरिद्वार में गूंजेगी विभाजन के वीरों की गाथा, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट
  • रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती
  • उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल : 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड ; आखिर क्या हुआ पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का नार्को टेस्ट

November 26, 2026
रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत को रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती

November 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.