Wednesday, November 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

भाजपा-कांग्रेस में घमासान : वहां ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ तो यहां ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’, जमीन पर जुमले, जुबानी हमले तेज

November 4, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
भाजपा-कांग्रेस में घमासान : वहां ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ तो यहां ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’, जमीन पर जुमले, जुबानी हमले तेज
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सियासी पारा जमीन के मुद्दे पर चढ़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस आज 4 नवंबर से ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान लेकर सड़क पर है तो दूसरी तरफ भाजपा भी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली के जरिए पलटवार कर रही है।

Related posts

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

November 4, 2026
बड़ी खबर : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान आज से, 11 जगहों पर गरजेगी कांग्रेस

बड़ी खबर : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान आज से, 11 जगहों पर गरजेगी कांग्रेस

November 4, 2026

कल रुद्रपुर में गांधी पार्क की रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। धामी ने कहा कि कांग्रेस अराजकता और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी वोटर लिस्ट सुधारने की प्रक्रिया पर कांग्रेस द्वारा हंगामा करने पर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एसआईआर पहली बार हो रहा है। धामी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी तक कह डाला और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली पार्टी आज देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है।

इससे पहले भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह यात्रा निकालने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि एनडी तिवारी सरकार के कार्यकाल में ही 57 सरकारी जमीनें निजी हाथों में दी गई थीं। उन्होंने धोलास में 20 एकड़ और नैनीसार में 17 एकड़ जमीन बांटने का जिक्र किया और कहा कि धामी सरकार ने सख्त भू-कानून लाकर प्रदेश की जमीनों को बचाने का काम किया है।

उधर कांग्रेस का दावा है कि धामी सरकार में ही सरकारी जमीनों की बंदरबांट हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट, एचएमटी रानीबाग और आईडीपीएल की 633 एकड़ जमीन जैसे मामलों में सरकार ने नियमों को ताक पर रखा है। कांग्रेस ने आज हल्द्वानी, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत 11 स्थानों पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

Previous Post

बड़ी खबर : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान आज से, 11 जगहों पर गरजेगी कांग्रेस

Next Post

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

Next Post
ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : अपनी 7 वर्षीय चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

शर्मनाक : सेना के जवान पर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

1 year ago
ब्रेकिंग: सतपुली पर एक्सीडेंट

ब्रेकिंग: सतपुली पर एक्सीडेंट

4 months ago
फिजूलखर्ची: 69 लाख रूपए खर्च किए रेलवे ने चूहा पकड़ने के लिए और हाथ में………

फिजूलखर्ची: 69 लाख रूपए खर्च किए रेलवे ने चूहा पकड़ने के लिए और हाथ में………

3 years ago
ब्रेकिंग न्यूज : हिंदू बनकर महिला से की शादी,बेटे के खतना पर खुला राज

ब्रेकिंग न्यूज : हिंदू बनकर महिला से की शादी,बेटे के खतना पर खुला राज

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार
  • भाजपा-कांग्रेस में घमासान : वहां ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ तो यहां ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’, जमीन पर जुमले, जुबानी हमले तेज
  • बड़ी खबर : कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान आज से, 11 जगहों पर गरजेगी कांग्रेस

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग : 6 हजार रुपए रिश्वत लेते फायर प्रभारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

November 4, 2026
भाजपा-कांग्रेस में घमासान : वहां ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ तो यहां ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’, जमीन पर जुमले, जुबानी हमले तेज

भाजपा-कांग्रेस में घमासान : वहां ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ तो यहां ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’, जमीन पर जुमले, जुबानी हमले तेज

November 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.