देहरादून। ब्लैकमेलिंग केस में जेल जा चुकीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। अब उनके खिलाफ देहरादून में एक और केस दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें एक महिला और भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। यहां तक कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप है।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो कहां से बनाए गए और किस मकसद से वायरल किए गए, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार के रानीपुर में पूर्व विधायक की बेटी से रंगदारी मांगने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की जेल भेज दिया था। अब इस नए मुकदमे से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।










