श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ और माणा में हुए देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। लोकगायन में टीम ने बाजी मारी और प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि लोकनृत्य में टीम दूसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय को कुल एक लाख 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला है।
सेना और चमोली जिला प्रशासन ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत 19-20 सितंबर को बदरीनाथ के टूरिस्ट प्लाजा और माणा गांव में इस महोत्सव का आयोजन किया था। इस बार आयोजन की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ तय की गई थी, जिसका उद्देश्य पहाड़ की लोक कला और संस्कृति को मंच देना था।
प्रतियोगिता में कई विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया, लेकिन एचएनबीजीयू के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा और पुरस्कार अपने नाम किया।






