Tuesday, August 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर :लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत के बयान पर बवाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बताया ‘बुद्धिहीन’

July 3, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर :लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत के बयान पर बवाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बताया ‘बुद्धिहीन’
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत के एक बयान ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल मचा दी है। विधायक ने देहरादून में आयोजित स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम के दौरान पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। बयान सामने आने के बाद कांग्रेस और कई सामाजिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Related posts

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

August 18, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

August 18, 2026

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप रावत ने कहा कि क्रांति कभी बुद्धिजीवी नहीं करते, बुद्धिहीन यानी मूर्ख लोग करते हैं। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का उदाहरण दिया। विधायक ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कहीं से बुद्धिमान व्यक्ति नहीं थे, वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। उन्होंने क्रांति तब की जब बुद्धि नहीं थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो विधायक ने सफाई देने की कोशिश की।

विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने इसे उत्तराखंड के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोली चलाने के ब्रिटिश हुकूमत के आदेश को मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी पलटन के साथ ‘गढ़वालीज सीज फायर’ का आदेश देकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था। ऐसे महान क्रांतिकारी के लिए इस तरह की भाषा निंदनीय है।

कांग्रेस ने विधायक दिलीप रावत से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। कई पूर्व सैनिक संगठनों ने भी बयान पर नाराजगी जताई है। संगठनों का कहना है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड के गौरव हैं और उनके बलिदान को कमतर आंकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवाद बढ़ने के बाद विधायक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भाजपा संगठन ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

गौरतलब है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ब्रिटिश गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। पेशावर कांड में उनके साहसिक फैसले ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। उत्तराखंड में उनके नाम पर कई संस्थान और मार्ग हैं। उनके योगदान को देखते हुए लोगों में विधायक के बयान को लेकर गहरी नाराजगी है।

फिलहाल विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव से पहले भुनाने की तैयारी में है, वहीं भाजपा के लिए यह बयान असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

Previous Post

शर्मनाक : बदतमीज पूर्व विधायक चैंपियन ने अनुसूचित जाति समाज से मांगी माफी, वायरल ऑडियो पर जताया खेद

Next Post

हरिद्वार : बोड़ा‌हेड़ी में फिर तनाव, छतों पर मिले ईंट-पत्थर: 22 महिलाओं समेत 51 लोगों पर कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्शन : डीएम ने घटाई नीजी स्कूलों की फीस, वरना होगा मुकदमा दर्ज

एक्शन : डीएम ने घटाई नीजी स्कूलों की फीस, वरना होगा मुकदमा दर्ज

1 year ago
बड़ी खबर: धर्म स्थलों को वन विभाग की चेतावनी वन भूमि अतिक्रमण पर होगी जेल

बड़ी खबर: धर्म स्थलों को वन विभाग की चेतावनी वन भूमि अतिक्रमण पर होगी जेल

3 years ago
ब्रेकिंग : 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

8 months ago
केदारनाथ :गुप्तकाशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ईश्वरलिंग की नियुक्ति पर रावल की आपत्ति

केदारनाथ :गुप्तकाशी में स्थित विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ईश्वरलिंग की नियुक्ति पर रावल की आपत्ति

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल
  • मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट
  • ब्रेकिंग : भारी बारिश के डर से कल यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

August 18, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

August 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.