Tuesday, June 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई

June 30, 2026
in Uncategorized
0
विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर टिकट की दावेदारी करने को लेकर सख्त हिदायत दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि अगर किसी ने सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर विधानसभा टिकट की दावेदारी की तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

June 30, 2026
सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026

देहरादून में जारी बयान में भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दावेदारी केवल पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया, समय और मंच से ही पेश करें। उन्होंने माना कि हर कार्यकर्ता के भीतर महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है और अपनी बात रखने का अधिकार भी है, लेकिन सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।

भट्ट ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में दावेदारी की खबरों से राज्य के साथ केंद्रीय नेतृत्व भी नाराज है। भाजपा एक अनुशासित संगठन है जो योग्यता और समर्पण को प्राथमिकता देता है। टिकट का फैसला उचित समय पर केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मेरिट और संगठनात्मक प्रक्रिया से ही होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को संगठन की मर्यादा से ऊपर न रखें, वरना संगठन कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

दूसरी तरफ ऋषिकेश से खबर है कि चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों की डिजिटल जंग तेज हो गई है। सभी दलों के नेता सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीकों से दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा में कई जगह मौजूदा विधायकों के सामने ही नए दावेदार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। मसूरी विधानसभा में पूर्व मेयर समेत कई लोग वीडियो बनाकर प्रचार कर रहे हैं।

देहरादून की कैंट, रायपुर, डोईवाला, धर्मपुर विधानसभा में भी डिजिटल दावेदार सामने आ गए हैं। ऋषिकेश में एक पूर्व मेयर का विधानसभा चुनाव की दावेदारी वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा दो बार कैबिनेट स्तर की दायित्वधारी भी मजबूती से दावेदारी पेश कर रही हैं।

कांग्रेस में अभी एक-दो पूर्व प्रत्याशी ही सोशल मीडिया पर सक्रिय दिख रहे हैं। हालांकि एक पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भी दावेदारी के संकेत दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दलों में भी दावेदार सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा रहे हैं।

Previous Post

सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : अब देहरादून में इन दरोगाओं के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

बड़ी खबर : पुलिस महकमे में दरोगाओं के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट

3 months ago

बड़ी खबर : वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत के खिलाफ भाजपाईयों ने दर्ज कराया मुकदमा

2 years ago
वीडियो : केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा-पत्थर आने से दो घायल, यात्रा स्थगित

वीडियो : केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा-पत्थर आने से दो घायल, यात्रा स्थगित

1 year ago
स्वास्थ्य : शूगर मरीजों के लिए रामबाण है औषधीय गुणों से भरपूर पहाड़ों का यह जंगली फल

स्वास्थ्य : शूगर मरीजों के लिए रामबाण है औषधीय गुणों से भरपूर पहाड़ों का यह जंगली फल

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई
  • सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई

विधानसभा चुनाव : सोशल मीडिया में दावेदारी की तो होगी कार्रवाई

June 30, 2026
सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

सियासत : 4 जुलाई को एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

June 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.