Sunday, July 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

June 11, 2026
in Uncategorized
0
दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आठवीं के छात्र में रेबीज के लक्षण दिखे हैं। उसे जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। हाल ही में एक अन्य किशोर की भी रेबीज के बाद मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों को एक ही लावारिस कुत्ते ने काटा था। वह कुत्ता गांव के पांच लोगों को काट चुका है।

Related posts

गुड न्यूज : 69 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

गुड न्यूज : 69 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

July 26, 2026
दुखद : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे, प्रदेश में शोक

दुखद : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे, प्रदेश में शोक

July 26, 2026

धारचूला क्षेत्र में 19 दिन के भीतर रेबीज संदिग्ध दूसरा संदिग्ध मामला सामने आया है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर आठवीं कक्षा के एक छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर में रेबीज से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई दे रहे हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खास बात यह है कि उक्त किशोर उसी गांव का निवासी है, जहां हाल ही में एक अन्य किशोर की संदिग्ध रेबीज से मौत हो चुकी है। दोनों को एक ही लावारिस कुत्ते के पिल्ले ने काटा था।

28 फरवरी को कुत्ते ने काटा था

जानकारी के अनुसार धारचूला तहसील के जुम्मा गांव के तोक बुंगा निवासी 14 वर्षीय युवराज सिंह धामी पुत्र रवीन्द्र धामी को 28 फरवरी को एक लावारिस कुत्ते के पिल्ले ने काटकर घायल कर दिया था। परिजनों के मुताबिक उस समय किशोर का समुचित उपचार नहीं कराया गया।

23 मई को एक किशोर की रेबीज से मौत

मई में गांव के ही मोहित धामी में रेबीज के लक्षण सामने आए थे और 23 मई की रात उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद 26 मई को युवराज को एंटी रेबीज टीका लगाया गया। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार काफी विलंब से टीका लगने के कारण उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। बुधवार सुबह युवराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार उसे पानी और हवा से डर लगने लगा तथा बार-बार चिल्लाने और मुंह से लार निकलने जैसे लक्षण दिखाई दिए। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. आशु अवस्थी ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि किशोर में रेबीज जैसे लक्षण पाए गए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गांव के पांच लोगों को भी काट चुका था पिल्ला

परिजनों के अनुसार जिस कुत्ते के पिल्ले ने मोहित और युवराज को काटा था, उसने गांव के करीब पांच अन्य लोगों को भी घायल किया था। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पूर्व उस पिल्ले की भी मौत हो गई थी।

Previous Post

हादसा : अनियंत्रित होकर गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव चिन्ह आबंटन पर फिलहाल लगी रोक

जखोली : लस्या- बजीरा वार्ड पर घमासान, कौन बनेगा प्रधान

1 year ago
दुखद : गांव में सड़क नहीं, यहां जंगल में दिया गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म

दुखद : गांव में सड़क नहीं, यहां जंगल में दिया गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म

2 years ago
अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार 

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार 

7 months ago
बड़ी खबर: एसआईटी ने शुरू की पूर्व डीजीपी बी एस सिद्धू के खिलाफ जांच

बड़ी खबर: एसआईटी ने शुरू की पूर्व डीजीपी बी एस सिद्धू के खिलाफ जांच

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : 69 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सम्मानित
  • दुखद : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे, प्रदेश में शोक
  • सराहनीय : भिलंगना के सेमल्थ में बनी मिसाल, 200 नाली बंजर जमीन पर 570 फलदार पेड़ लगाकर पलायन रोकने का संकल्प

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : 69 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

गुड न्यूज : 69 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सम्मानित

July 26, 2026
दुखद : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे, प्रदेश में शोक

दुखद : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे, प्रदेश में शोक

July 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.