देहरादून। प्रदेश में लंबे समय से लोकायुक्त की मांग को लेकर क्षेत्रीय दल राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आंदोलनरत हैं। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी सशक्त लोकायुक्त गठन के वादे कर चुकी है, लेकिन अब सत्तारूढ दल इस मुद्दे को भूल चुका है, जिसे याद दिलाने के लिए रीजनल पार्टी ने आज गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें पहले ही रोक दिया, इसके बाद रीजनल पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
गुरुवार सुबह 10:00 बजे नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक से लोकायुक्त गठन के वादे को याद दिलाने के लिए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP) के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक से कूच कर पहुंचे RRP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों ने “लोकायुक्त दो, वादा निभाओ” जैसे नारे लगाए।
नायब तहसीलदार सुरेश सेमवाल मौके पर पहुंचे और पार्टी नेताओं से ज्ञापन तथा बादाम का गिफ्ट हैंपर प्राप्त किया। उन्होंने इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा, “भाजपा ने 2017 में 100 दिनों में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था। 9 साल बीत गए, दो बार सरकार बनी, लेकिन वादा आज भी अधर में है। हम शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ वादा याद दिलाने आए थे।”
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा, “आज का कार्यक्रम सफल रहा। हमने बादाम भेंट के माध्यम से अपना संदेश दिया है। यदि जल्दी लोकायुक्त का गठन नहीं किया गया तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।”
उत्तराखंड आंदोलन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला पटवाल ने कहा, “लोकायुक्त के बिना भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग सकता। उत्तराखंड आंदोलन की भावना को जिंदा रखते हुए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने अन्य राजनीतिक दलों और जनसंगठनों से इस मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की है।
इस कार्यक्रम मे शिवप्रसाद सेमवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुलोचना ईष्टवाल प्रदेश अध्यक्ष ,भगवती प्रसाद नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ,भगवती प्रसाद गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, ऊषा डोभाल समानता पार्टी महिला अध्यक्ष, अनिल डोभाल,पंकज उनियाल, स्वाभिमान मोर्चा रायपुर प्रभारी, सुरेन्द्र चौहान ,शुशीला पटवाल ,बसंती गोस्वामी, योगानंद उनियाल, मीना थपलियाल ,रजनी कुकरेती,मंजू रावत. यसोदा रावत,सुमन रावत,शांति चौहान, आशा चौहान, दुर्गा नौटियाल सत्या प्रकाश गौड़ जी, सुरेशानंद डोभाल,
रघुवीर सिंह बिषट जी,शैलेंद्र नैगी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







