पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद वह बौखलाई सी नजर आ रही हैं। अपनी विधानसभा से चुनाव हार जाने के बाद भी उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि “उनकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से नहीं, भारत निर्वाचन आयोग से थी, जो कि ‘भगवा पार्टी’ के लिए काम कर रहा था।” साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं होता, क्योंकि वह चुनाव जनादेश के चलते नहीं बल्कि साजिश के चलते हारी हैं।
अब ऐसे में पश्चिम बंगाल में राजनीति सरगर्मियों पर है। पहली बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री संविधान के अनुसार बनना तय है, लेकिन ‘दीदी है कि मानती नहीं।’









