Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सराहनीय : ग्रामीण विनोद रावत को पुनर्जीवन दे गए वन दरोगा अजयपाल पंवार

April 3, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
सराहनीय : ग्रामीण विनोद रावत को पुनर्जीवन दे गए वन दरोगा अजयपाल पंवार
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

टिहरी गढ़वाल के सुल्याधार क्षेत्र में एक बार फिर भालू के हमले ने दहशत फैला दी, लेकिन इस बार एक साहसी वन दरोगा की बहादुरी ने एक ग्रामीण की जान बचा ली।
बीते 21 मार्च को नकोट गांव की लक्ष्मी देवी (24), पत्नी बबलू, पर घास काटने के दौरान भालू ने जानलेवा हमला कर दिया था। साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया, लेकिन लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके चेहरे और आंखों पर गहरी चोटें आई हैं और उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। घटना के बाद से वन विभाग की टीम वन दरोगा अजयपाल पंवार के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। भालू को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए डॉक्टरों और वन विभाग की टीम को पिंजरे के साथ तैनात किया गया है, लेकिन अब तक भालू पकड़ में नहीं आया है।
वीरवार को अपराह्न करीब सवा 12 बजे भालू की सूचना मिलने पर वन दरोगा अजयपाल पंवार, बेरगणी गांव के प्रधान युद्धवीर सिंह, ग्रामीण विनोद रावत और वन बीट अधिकारी प्रवीन रावत सुल्याधार के थापली तोक क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
वन दरोगा के अनुसार, खाले में उनके साथ विनोद रावत आगे बढ़ रहे थे, जबकि युद्धवीर सिंह और प्रवीन रावत कुछ दूरी पर थे। तभी अचानक भालू ने विनोद रावत पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को अपने जबड़ों में जकड़ लिया।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वन दरोगा अजयपाल पंवार ने अदम्य साहस दिखाया। उन्होंने तुरंत बरछा भालू के मुंह में घुसा दिया और डंडे से दो बार जोरदार वार किया। इससे भालू ने विनोद को छोड़ दिया और मौके से भाग गया।
करीब 15 मिनट तक चली इस भिड़ंत में विनोद रावत बुरी तरह घायल हो गए, जबकि दरोगा पंवार की कमर में भी चोट आई है। दोनों का इलाज चल रहा है। वन दरोगा के अनुसार, भालू का वजन तीन कुंतल से अधिक था और रास्ता संकरा व कठिन होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।
हालांकि, उनकी बहादुरी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और विनोद रावत की जान बचाई जा

Previous Post

शर्मनाक : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अभिभावकों की जेब पर डाका

Next Post

उत्तराखंड के लाल का कमाल : राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने फिर रचा इतिहास, गुवाहाटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो पदक।

Next Post
उत्तराखंड के लाल का कमाल : राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने फिर रचा इतिहास, गुवाहाटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो पदक।

उत्तराखंड के लाल का कमाल : राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने फिर रचा इतिहास, गुवाहाटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते दो पदक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी

दुखद : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी

11 months ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन सात जनपदों में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

2 months ago
स्कैम : माधो सिंह भण्डारी तकनीकी विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाला

स्कैम : माधो सिंह भण्डारी तकनीकी विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाला

1 year ago
वीडियो : इस्तीफा देने से पहले रो पड़े मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद ऋषिकेश सहित डोईवाला में बाजार बंद का असफल प्रयास

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.