Monday, November 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: कौन चाहता है हरीश रावत की बर्बादी

July 6, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर: कौन चाहता है हरीश रावत की बर्बादी
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरीश रावत ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में हो रही सुनवाई के बहाने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई सवाल

     हरीश रावत ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में हो रही सुनवाई के बहाने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई सवाल उठाए। हरीश रावत ने लिखा आज 5 जुलाई है, कल 4 जुलाई को CBI कोर्ट देहरादून से 15 जुलाई की तारीख मिली है, हम उसकी तैयारी भी नहीं कर पाए थे कि अभी सूचना मिली है कि कल अर्थात 6 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में सी.बी.आई. के अनुरोध पर पुराने स्टिंग प्रकरण की सुनवाई होगी, न्यायालय का आदेश सर माथे पर। एक तथ्य निश्चित रूप में स्थापित हो चुका है कि केंद्रीय सत्ता जिनको “लाल सूची ” में दर्ज कर ले रही है, उनको पूरी तरीके से बर्बाद किए बिना रुक नहीं रही है, नहीं तो इतनी लंबी चुप्पी के बाद दोनों जगह एक साथ वादों की सुनवाई प्रारम्भ होना कुछ विषमय पैदा करता है ! केंद्रीय सत्ता को 2016 में “राष्ट्रपति शासन” प्रकरण में एक जबरदस्त राजनीतिक और न्यायिक पराजय झेलनी पड़ी, उसे वो अभी तक भी भूल नहीं पाए हैं! कितनी महानता का दावा करें मगर ऐसे कई प्रकरण हैं जो केंद्रीय सत्ता के वास्तविक चरित्र और व्यक्तित्व को उजागर करती हैं। उस समय इन निर्णयों से जुड़े हुए न्यायिक पक्ष के महापुरुषों को क्या कुछ झेलना पड़ा वो भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक प्रकरण के रूप में दर्ज है, जो हमेशा चर्चा में रहेगा। मैंने भी कम नहीं झेला है, मुझे अत्यधिक तनावपूर्ण परिस्थितियों में अपने दायित्व के साथ-साथ न्यायिक झंझावात को झेलना पड़ा है, उस स्थिति को याद कर आज भी मेरी रीड़ की हड्डी में कंपकपी सी पैदा हो जाती है। आज की न्यायिक व्यवस्था अपने उच्चतम आदर्शों के बावजूद भी अत्यधिक खर्चीली है, मुझ जैसे निम्न मध्यमवर्गीय व्यक्ति के लिए न्यायिक आवश्यकता की वित्तीय प्रबंधन करना कितना कठिन होगा, यह सोचकर मन व्याकुल हो जाता है। सत्ता मुझसे किस बात को लेकर इतनी खफा है! दो कारण हैं, पहला है मैं अपनी पार्टी और पार्टी के नेतृत्व के प्रति निष्ठावान हूं और हमेशा शीर्ष नेतृत्व के साथ रहूंगा । दूसरा विपक्ष के सदस्य के रूप में, जनहित में पूरी जनता के सवालों पर खुलकर बोलना चाहिए। इसलिए मैं जो बोलता हूं वह शायद सत्ता को अत्यधिक नागवार गुजर रहा है। लोकतंत्र में यदि बोलने और पार्टी के प्रति निष्ठा की सजा भुगतनी है तो मैं इसको भुगतने के लिए मानसिक रूप तैयार हूं। मगर ईश्वर की भी अदालत है और जनता की भी अदालत है। मैं अभी तक नहीं समझ पाया कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने उत्तराखंड के साथ या लोकतंत्र के साथ कौन सा अपराध किया है, जिसके लिए निरंतर मुझे सजा दी जा रही है। टूटी हुई गर्दन के साथ भी अपने कर्तव्य के अनुपालन के लिए मेरे हाथ और मेरा शरीर कभी नहीं कांपा । मैंने इस राज्य के गरीब व आम लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के अपने पद में निहित शक्तियों का पूर्ण उपयोग किया। रात के दो-तीन बजे भी मैंने आवाजें लगाकर के भी पूछा कि ऐसा कोई रह तो नहीं गया है जो मेरे पास कोई प्रार्थना लेकर के आया हो ! मेरे गर्दन टूटने की जो प्रारंभिक अवस्था के चार-पांच माह थे। मैं,भगवान से प्रति दिन यही प्रार्थना करता था कि यदि मुझे अपाहिज ही होना है तो मैं आपके नाम का स्मरण करते- करते यू हीं मर जाऊं, लेकिन एक अपाहिज मुख्यमंत्री के रूप से एक दिन भी इस राज्य के ऊपर मुझे बोझ मत बनाना और मैंने अपने इलाज का भी न्यूनतम बोझ राज्य पर आने नहीं दिया। भगवान ने मेरी प्रार्थना सुनी और मैंने अपनी सारी कठिनाइयों को एक तरफ रखते हुए अपने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाया और एक अत्यधिक विकट स्थिति से राज्य को उभारकर विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा किया, भविष्य के उत्तराखंड की हजारों-हजार ठोस शुरूवातें की।आम, गरीब और पीड़ित वर्ग में किसी को नहीं छोड़ा जिसकी मदद में उस समय की सरकार खड़ी न हुई हो। मैंने कभी अपने प्रतिद्वंदी या विपक्ष के प्रति द्वेष नहीं रखा। मेरे सामने ऐसे तथ्यपूर्ण फाईलें आयी जिनमें मैं, विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए केस दर्ज करने के लिए आज्ञा दे सकता था, लेकिन मैंने विवेचना के बाद यह पाया कि राज्य को जान- बूझकर नुकसान पहुंचाने की चेष्टा इन लोगों ने नहीं की है और मैंने तदनुरूप निर्णय लिया जिस पर मुझे आज भी गर्व है। आज विद्वेषपूर्ण भावना से मुझे चुप कराने की कोशिश हो रही है। मगर तथ्य यह है कि मैं, अपनी पार्टी के नेतृत्व से कह चुका हूं कि अब मैं किसी पद का आकांक्षी नहीं हूं। लेकिन कांग्रेस शक्तिशाली हो, राज्य शक्तिशाली हो, जनता के सवालों पर कांग्रेस संघर्ष करे, मैं उस कर्तव्य के पालन से विमुख नहीं हो सकता। चाहे उस कर्तव्य के पालन करते हुए मुझे जिन्दगी भर  प्रताड़ना ही क्यों ना झेलनी पड़े।  मैं, उत्तराखंड के लोगों से इतनी ज़रूर प्रार्थना करता हूं कि मैंने 55 साल के राजनीतिक जीवन में यदि आपके साथ निष्ठा से जुड़ाव रखा है, आपके सवालों को आपके दुखदर्द को उठाया है, उसको समझा है, उसके निदान के लिए सेवाभाव से प्रयास किया है और आज भी आपकी आवाज़ और भावना बनने का निरंतर प्रयास करता हूं तो, सत्ता के इस अहंकार पूर्ण कृतियों का आप आवश्यक संज्ञान लें। आप इसमें ज़रूर मनन-चिंतन करें, क्या ये बदले की भावना से जो काम उत्तराखंड में अपने राजनीतिक विरोधी के साथ किया जा रहा है क्या वो राज्य के हित में है ? यदि मैंने कोई भी काम ऐसा किया है जिससे आपके हितों को चोट पहुंची है, उत्तराखंड के हितों को चोट पहुंची है, तो मेरे साथ कोई रियायत की आवश्यकता नहीं है। मगर यदि केवल अहंकार के बल पर मेरा मानमर्दन करना चाहते है तो मुझे कुछ नहीं, बस आपके मौन आशीर्वाद की आकांक्षा है।

Related posts

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम ब्रेकिंग : देहरादून की हवा हुई जहरीली, AQI 156 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

November 2, 2026
ब्रेकिंग : देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

ब्रेकिंग : देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

November 2, 2026

 

Tags: updated Uttarakhand Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर:देहरादून नगर निगम नींद में, जमीनों में हो रहे अवैध कब्जे

Next Post

बड़ी खबर: रेड क्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

Next Post
बड़ी खबर: रेड क्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

बड़ी खबर: रेड क्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:  हेमकुंड साहिब यात्रा 20 मई से शुरू, डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बड़ी खबर: हेमकुंड साहिब यात्रा 20 मई से शुरू, डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

3 years ago
रीजनल पार्टी ने की हरिद्वार मेडिकल कॉलेज शुरू करने और सीटें बढ़ाने की मांग

रीजनल पार्टी ने की हरिद्वार मेडिकल कॉलेज शुरू करने और सीटें बढ़ाने की मांग

2 years ago
बड़ी खबर: पुलिस ने दबोचे नशीले कैप्सूल बेचने वाले दो भाई

बड़ी खबर: पुलिस ने दबोचे नशीले कैप्सूल बेचने वाले दो भाई

3 years ago
गुड न्यूज : 1 अप्रैल से प्रदेश के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

शर्मनाक : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अभिभावकों की जेब पर डाका

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम ब्रेकिंग : देहरादून की हवा हुई जहरीली, AQI 156 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल
  • ब्रेकिंग : देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर
  • गुड न्यूज : अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40 हजार,एनएचएम कर्मियों के लिए भी खुशखबरी, मानदेय और नियमितीकरण पर सरकार का बड़ा फैसला

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम ब्रेकिंग : देहरादून की हवा हुई जहरीली, AQI 156 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

November 2, 2026
ब्रेकिंग : देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

ब्रेकिंग : देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

November 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.