Monday, June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

February 27, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर बसौली के पास गुरुवार को एक बारात में शामिल होने आई कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि 11 माह के मासूम समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग पहाड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहे थे तभी ये दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ताकुला से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। बसौली के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी ताकुला पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। दुर्गम खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया गया, जहां से उनकी ग हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना में 11 माह के रेहान, मंजू देवी (24) और दिनेश राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं महेश आर्य, गोपाल राम, जया, संजय कुमार और चालक अर्जुन कुमार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग झिझाड़ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। सफर के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। जिस यात्रा की शुरुआत खुशियों के साथ हुई थी, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Previous Post

गजब : पौड़ी जेल में बंद महिला प्रधान ने कराया 10 लाख का भुगतान, विधायक तिलकराज बेहड़ का बड़ा खुलासा

Next Post

गोदी मीडिया : अमेरिका का ईरान पर हमला और गुनहगार पत्रकारिता!

Next Post
गोदी मीडिया : अमेरिका का ईरान पर हमला और गुनहगार पत्रकारिता!

गोदी मीडिया : अमेरिका का ईरान पर हमला और गुनहगार पत्रकारिता!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कामयाबी : कंकाल ने पहुंचाया पुलिस को हत्यारोपी तक

कामयाबी : कंकाल ने पहुंचाया पुलिस को हत्यारोपी तक

3 years ago
सुप्रीम कोर्ट : उत्तराखंड के लकड़हारे का मुआवजा 11.51 लाख से बढ़ाकर 35.95 लाख किया

सुप्रीम कोर्ट : उत्तराखंड के लकड़हारे का मुआवजा 11.51 लाख से बढ़ाकर 35.95 लाख किया

4 days ago
क्राइम रिपोर्ट:  रिश्वत देने वाले को तहसीलदार ने करवाया गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट: रिश्वत देने वाले को तहसीलदार ने करवाया गिरफ्तार

3 years ago
ब्रेकिंग : पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने एम्स में तोड़ा दम

ब्रेकिंग : पुलिस हिरासत में पेशी के दौरान गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने एम्स में तोड़ा दम

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की
  • ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी
  • हरिद्वार : सहकारी भंडार चुनाव में बवाल, कैबिनेट मंत्री के चेले विकास तिवारी को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

सख्ती :बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में MDDA का कड़ा रुख, पछवादून में अवैध निर्माण पर चला अभियान, कैंप लगाकर शिकायतों की समीक्षा की

June 29, 2026
ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

ऋषिकेश : विधानसभा चुनाव 2027, देसी बनाम पहाड़ी

June 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.