Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दर्दनाक : शादी करने से पहले सतर्क रहें,यहां पत्नी ने मारा पति को, ग्राइंडर से के टुकड़े-टुकड़े कर गर्दन, हाथ को बहा दिया गंगा में

December 22, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
दर्दनाक : शादी करने से पहले सतर्क रहें,यहां पत्नी ने मारा पति को, ग्राइंडर से के टुकड़े-टुकड़े कर गर्दन, हाथ को बहा दिया गंगा में
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

मेरठ वाली मुस्कान की पति को मारकर नीले ड्रम में छुपाने वाली घटना इतनी खौफनाक थी कि लोगों को लगा था कि इससे बुरा क्या ही होगा। लेकिन इससे भी खौफनाक घटना संभल के चंदौसी से आ रही है। जिसे सुनकर आप एक बार फिर हैरान और परेशान हो जाएंगे।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

दरअसल यहां पर भी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई कि ये मामला चर्चाओं में आ गया। पति को पहले हथौड़े और रॉड से मारा गया। जिसके बाद शव के ग्राइंडर में टुकड़े कर दिए गए।

गर्दन, पैर हाथ और धड़ आदि को अलग किया। जहां नाले में धड़ को फेंका गया। तो वहीं बाकी अंगों को राजघाट गंगा में बहा दिया गया। इतना ही नहीं किसी को शक ना हो, इसके लिए पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

उत्तर प्रदेश संभल के चंदौसी में हुई  यह दिल दहला देने वाली घटना

पुलिस की माने तो 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में एक शव मिला। शव का सिर और हाथ पैर गायब थे। दो दिन बाद शव के एक हाथ पर राहुल नाम गुदा हुआ मिला। इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का बेदर्दी से कत्ल

पुलिस जांच में पता चला कि एक महीने पहले चुन्नी मोहल्ले की रूबी ने अपने पति राहुल के गुम होने की शिकायत लिखवाई थी। ये भी पता चला कि रूबी के मोहल्ले में ही रहने वाले गौरव के साथ अवैध संबंध थे। राहुल जिसका लगातार विरोध कर रहा था। 18 नवंबर को तो दोनों रूबी और गौरव आपत्तिजनक स्थिति में भी देखे गए थे।

काटा हाथ-पैर और गर्दन

राहुल ने उस समय गौरव और रूबी के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें धमकी दी कि वो दोनों को मोहल्ले में बदनाम कर नग्नावस्था में घुमाएगा। इसी दौरान रूबी और उसके प्रेमी ने राहुल पर हमला कर दिया। जिसके बद उसकी हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के लिए 19 नवंबर को गौरव ने ग्राइंडर खरीदा।

जिसके बाद रूबी बाजार से पॉलीथिन का बैग खरीदकर लाई। जिसमें उसने सिर और हाथ पैरों को भरकर गंगा में फेंक दिया। धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंका। पुलिस ने धड़ को तो बरामद कर लिया। लेकिन सिर, हाथ और पैर गंगा में बह गए।

रूबी की निशानदेही पर शव को ठीकाने लगाने के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी, कार, ग्राइंडर, ब्रश और अन्य सामान बरामद कर दिए गए हैं। पुलिस की माने तो हत्या आरोपित पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव का चालान किया गया। दोनों ने ही मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हालांकि राहुल के सिर, हाथ व पैर अभी तक नहीं मिले हैं। डीएनए सैंपल लिए गए हैं जिससे हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

Previous Post

दुखद : उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया जबरन सेनेटरी नेपकिन बेचने का आरोप

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम किया घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम किया घोषित, यहां देखें रिजल्ट

बड़ी खबर : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम किया घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण : झूठी निकली गैंगरेप की कहानी, तीनों आरोपीयों की घटनास्थल पर मौजूदगी ही नहीं

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण : झूठी निकली गैंगरेप की कहानी, तीनों आरोपीयों की घटनास्थल पर मौजूदगी ही नहीं

3 months ago
अनुशासन का पाठ : एसएसपी के आदेश ने उतारा फैशनेबल जैकेट का खुमार, पुलिसकर्मियों में मची खलबली

अनुशासन का पाठ : एसएसपी के आदेश ने उतारा फैशनेबल जैकेट का खुमार, पुलिसकर्मियों में मची खलबली

3 years ago
सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

बड़ी खबर : आज होगी कैबिनेट की बैठक, इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

7 months ago
अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजने पर गुस्सा हुए बाराती तो दुल्हन ने लौटाई बरात

अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजने पर गुस्सा हुए बाराती तो दुल्हन ने लौटाई बरात

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.