Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : सड़क निर्माण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जंगली सूअर के झुंड का हमला

November 27, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : सड़क निर्माण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जंगली सूअर के झुंड का हमला
Share on FacebookShare on Whatsapp

पहाड़ों में लगातार जंगली जानवरों के हमले की लगातार खबर आ रही है, ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों पर जंगली सूअर के झुंड में हमला कर दिया।

Related posts

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026

द्वाराहाट के धनारी क्षेत्र में ग्रामीण खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और बसेरा बैंड तक सड़क निर्माण की मांग को 15 नवंबर से क्रमिक अनशन पर हैं। ग्रामीण रात में भी धरने पर डटे रहते हैं और सर्द रात में तंबू ही उनका सहारा है। लेकिन, बीती रात जंगली सुअरों के झुंड ने आंदोलन पर डटे ग्रामीणों के तंबू पर धावा बोल दिया। सुअरों से बचने के लिए ग्रामीण घुप्प अंधेरी रात में ढाल की तरफ कूद पड़े। जिसमें एक व्यक्ति की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक की कमर में गंभीर चोट आई है।

ढलान की ओर छलांग लगाने से बीरबल सिंह की एड़ी में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि महेंद्र सिंह की कमर में गंभीर चोट पहुंची। शोरगुल मचने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर सुअरों का झुंड तितर-बितर हुआ। करीब आधे घंटे तक माहौल भय का बना रहा। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि, उपचार के बाद महेंद्र सिंह फिर आंदोलन में शामिल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि धन्यारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुनियादी जरूरतों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड और जोखिम भरे हालात में सड़क किनारे तंबू लगाकर आंदोलन करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेताया कि मांगों का ठोस समाधान निकले बिना आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें बदहाल हैं, आवागमन मुश्किल हो चुका है और प्रशासन की उदासीनता ने हालात और जटिल कर दिए हैं। जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे के बीच यह हमला व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि बुनियादी मुद्दों के स्थायी समाधान से कम पर कोई समझौता नहीं होगा।

Previous Post

उपनल कर्मी आंदोलन : सूबे के सूबेदार ने लिए यह निर्णय, बल 12 वर्ष पूर्ण किए कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Next Post

गजब : जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन मंत्री की बजाए पर्यटन मंत्री ने संभाली कमान

Next Post
गजब : जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन मंत्री की बजाए पर्यटन मंत्री ने संभाली कमान

गजब : जंगली जानवरों के हमले को लेकर वन मंत्री की बजाए पर्यटन मंत्री ने संभाली कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब-गजब : यहां धार्मिक रीति रिवाज से कराई गई पीपल और वट पेड़ों की शादी

अजब-गजब : यहां धार्मिक रीति रिवाज से कराई गई पीपल और वट पेड़ों की शादी

4 months ago
बड़ी खबर : 65 दिन बाद मिली आंदोलनकारी अरविंद हटवाल को जमानत, स्वागत में खड़े लोग

बड़ी खबर : 65 दिन बाद मिली आंदोलनकारी अरविंद हटवाल को जमानत, स्वागत में खड़े लोग

2 years ago
बड़ी खबर : कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ को मिली जमानत

बड़ी खबर : कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ को मिली जमानत

1 year ago
बड़ी खबर: मैडम रजनी रावत पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: मैडम रजनी रावत पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.