Sunday, June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : सचिन नाम रखकर उत्तराखंड में रह रहा था बांग्लादेशी, प्रेमिका संग गिरफ्तार

November 22, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : सचिन नाम रखकर उत्तराखंड में रह रहा था बांग्लादेशी, प्रेमिका संग गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। बांग्लादेशी युवक ममून हसन (28) ने फेसबुक के जरिये त्यूणी में रहने वाली रीना चौहान से दोस्ती की। इसके बाद टूरिस्ट वीजा पर बार-बार देहरादून आकर प्रेम को परवान चढ़ाया। फिर रीना को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाकर निकाह रचा लिया।

Related posts

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

June 14, 2026
सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

June 14, 2026

बाद दोनों बार-बार अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश और देहरादून आते-जाते रहे। हैरत की बात यह भी है कि देहरादून में ममून ने फर्जी आधार कार्ड से अपना नाम सचिन चौहान रख लिया और उसके सहारे शहर के एक क्लब में बाउंसर की नौकरी भी करने लगा। पति-पत्नी दून में अलग-अलग जगहों पर किराये पर रह रहे थे। ये अलग बात है कि दून पुलिस को उनकी भनक लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी कारगुजारियों का पर्दाफाश कर दिया।

पूछताछ में पता चला है कि रीना भले अपने पति सचिन से दूर हो गई लेकिन उसके नाम पर ममून का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा दिए। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े में उसकी सहायता करने वालों की तलाश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि रीना और ममून ने फर्जी दस्तावेज के जरिये देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम तो नहीं दिया। हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। दोनों को अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके बारे में उन केंद्रीय एजेंसियों को भी आगाह कर दिया है जो बॉर्डर से घुसपैठ पर नजर रखती हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत शहर में अवैध व फर्जी तरीके से नाम-पता बदलकर रहने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान के चलते दोनों को गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के बारे में नेहरू कॉलोनी पुलिस और एलआईयू को सूचना मिली थी। इसके आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कथित सचिन ने अपना असली नाम ममून हसन और मूल पता बांग्लादेश के जिला मेहरपुर में थाना मुजीबनगर बताया। रीना तहसील त्यूणी के पोस्ट बिरनाद की रहने वाली निकली। रीना वर्तमान में ममून के साथ अलकनंदा एन्क्लेव में किराये पर रह रही थी। उसने ममून के फर्जी प्रमाणपत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनवाए। फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। ममून ने बताया कि रीना से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। ममून साल 2019 में रीना से मिलने टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से देहरादून आया। दो महीने तक उसके साथ रहा फिर बांग्लादेश चला गया। इसके बाद साल 2020 व 2021 में भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। कोरोनाकाल में वीजा खत्म होने के बाद रीना को भी अवैध रूप से बार्डर पार करवाकर बांग्लादेश ले गया। वहां दोनों ने निकाह कर लिया। फिर कुछ समय बाद दोनों अवैध रूप से बार्डर पार कर आए और देहरादून में अलग-अलग जगहों पर पति-पत्नी की तरह किराये पर रहने लगे।

रीना ने बताया कि उसका पहला विवाह त्यूणी निवासी सचिन चौहान के साथ हुआ था। दोनों अलग रहने लगे थे तभी फेसबुक पर ममून से मुलाकात हुई। उसने अपने कुछ परिचितों की सहायता से ममून के लिए अपने पूर्व पति सचिन के नाम के फर्जी पहचानपत्र बनवाए। ममून देहरादून के क्लब में सचिन के नाम व पहचानपत्र के सहारे बाउंसर का काम कर रहा था।
एसएसपी ने बताया कि अभी तक आपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून जनपद में छिपकर रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इनमें नौ बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। सात बांग्लादेशी नागरिक विभिन्न अपराधों में लिप्त पाए गए। इसलिए अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

Previous Post

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जिला पंचायत उपचुनाव में यह प्रत्याशी विजयी

Next Post

दुखद : शिक्षकों की कार गिरी खाई में, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्टीरियल, महामंत्री सहित तीन शिक्षकों की मौत

Next Post
दुखद : शिक्षकों की कार गिरी खाई में, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्टीरियल, महामंत्री सहित तीन शिक्षकों की मौत

दुखद : शिक्षकों की कार गिरी खाई में, प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्टीरियल, महामंत्री सहित तीन शिक्षकों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दर्दनाक  :  हादसे में स्कूटी  सवार दो युवकों की हुई मौत

दर्दनाक : हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की हुई मौत

3 years ago
सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

आपदा का कहर : चमोली मे 12 लोग लापता 2 शव बरामद, देहरादून में मृतकों की संख्या पहुंची 27

9 months ago
सितंबर का सितम : लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का वाहन बहा, एक लापता

सितंबर का सितम : लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का वाहन बहा, एक लापता

9 months ago
बड़ी खबर : G20 के डिनर का न्योता खरगे को नहीं भेजने पर भड़की कांग्रेस

बड़ी खबर : G20 के डिनर का न्योता खरगे को नहीं भेजने पर भड़की कांग्रेस

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
  • सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे
  • गुड न्यूज : सतपुली के शुभम नेगी बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

June 14, 2026
सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

सियासत : धामी की नाव में सवार अरविंद पांडे

June 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.