Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

हरिद्वार : शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग दिल्ली एम्स रेफर

November 6, 2025
in Uncategorized
0
हरिद्वार : शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग दिल्ली एम्स रेफर
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा 13 वर्षीय छात्र को इतनी निर्दयता से मारने का मामला प्रकाश में आया है कि बच्चे की आंख और कान से खून बहने लगा। छात्र की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चे का इलाज दिल्ली AIIMS में जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026

बताया जा रहा है कि छात्र आयुष (उम्र 13 वर्ष) निवासी नियामतपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार – मिर्जापुर सादात स्थित S Children Academy Junior High School में कक्षा 7 का छात्र है। 9 सितंबर को आयुष प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था, जहां अनुशासनहीनता के आरोप में शिक्षक सतीश कुमार ने बच्चे की कथित रूप से बुरी तरह पिटाई कर दी। इस मारपीट से छात्र के बाएँ कान और बाईं आंख से खून निकलने लगा।

घर पहुंचकर आयुष ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने हालत नाजुक देखते हुए पहले उसे लक्सर में एक डॉक्टर को दिखाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश AIIMS के डॉक्टरों ने भी बच्चे की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली या चंडीगढ़ के किसी बड़े संस्थान में उन्नत इलाज के लिए भेजने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन बच्चे को दिल्ली AIIMS ले गए जहां अभी वह भर्ती है।

आयुष के पिता ने बताया कि डॉक्टरों को कान के पर्दे में गंभीर डैमेज की आशंका है और ऑपरेशन की संभावना बताई गई है। साथ ही बच्चे को देखने और सुनने में भी परेशानियां आ रही हैं।

मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक सतीश कुमार (निवासी पूरनपुर, थाना खानपुर) के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और ग्रामीण आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे मामले की पुनरावृत्ति न हो सके।

Previous Post

ब्रेकिंग : अशिक्षित और बदतमीज प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने महिला पत्रकार पर उठाया हाथ

Next Post

दुखद : यहां तम्बाकू गोदाम मे लगी भीषण आग, युवक जिंदा जला

Next Post
दुखद : यहां तम्बाकू गोदाम मे लगी भीषण आग, युवक जिंदा जला

दुखद : यहां तम्बाकू गोदाम मे लगी भीषण आग, युवक जिंदा जला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : पहाड़ पर मानसून की मार, आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

1 month ago
रुद्रप्रयाग : वाहन गिरा गहरी खाई में, दो की मौत

दुखद : नरेन्द्र नगर दुर्घटना मे सब इंस्पेक्टर की मौत

1 year ago
हादसा:  सिक्योरिटी गार्ड की रायफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत,

हादसा: सिक्योरिटी गार्ड की रायफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत,

3 years ago
रूद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में निर्विरोध व्यापार सभा अध्यक्ष बने विष्णु दत्त रुवाडी, हुई नई कार्यकारिणी का गठन

रूद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में निर्विरोध व्यापार सभा अध्यक्ष बने विष्णु दत्त रुवाडी, हुई नई कार्यकारिणी का गठन

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज
  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.