Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

रुद्रप्रयाग : कामातुर हुआ कम्प्यूटर शिक्षक, छात्रा से की अश्लील हरकत

September 18, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
रुद्रप्रयाग : कामातुर हुआ कम्प्यूटर शिक्षक, छात्रा से की अश्लील हरकत
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां सरकारी स्कूल के एक मास्टर पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी मास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

दरअसल, अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत 21 वर्षीया छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले में अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से मंगलवार शाम को पुलिस में एक तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सरकारी स्कूल के शिक्षक ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने विद्यालय में बुलाया, जब वो विद्यालय पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने पहले उसे कंप्यूटर पर बैठाया और फिर बार-बार अपने पास बैठने का दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। साथ ही उसका बैग और मोबाइल अपने पास रख लिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया और खुद को बचाकर वहां से बाहर निकल आई।

बाहर आने के बाद पीड़िता ने लोगों को आपबीती बताई। जिस पर लोगों का आक्रोश फैल गया। इस बीच बजरंग दल से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वो अगस्त्यमुनि थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले में अभी शिक्षक का पक्ष सामने नहीं आया है।

 

पूर्व में भी रूद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड के एक सम्मानित विद्यालय के फर्जी प्रिंसिपल पर भी इसी प्रकार के आरोप लग चुके हैं। जिसके बाद गुरूजी ने मामले को रफा-दफा कर अपना ट्रांसफर देहरादून करवा दिया।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : सीबीआई ने खोली 800 करोड़ चित फंड की पोल, बंद कर गई थी यह कंपनी

Next Post

सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

Next Post
सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

सितंबर का सितम : चमोली मे बादल फटने से इन गांवों मे तबाही, 10 लोग लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देखें वीडियो : उत्तराखंड पुलिस जवान की हैरतंगेज मौत, एक मिनट से पहले चल बसा जवान

देखें वीडियो : उत्तराखंड पुलिस जवान की हैरतंगेज मौत, एक मिनट से पहले चल बसा जवान

2 months ago
बड़ी खबर : जनवरी से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, जानिए क्या बोले सीएम

बड़ी खबर : जनवरी से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, जानिए क्या बोले सीएम

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ब्रेकिंग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

3 years ago
राजनीति : भाजपा में बड़ा फेरबदल, इन नौ नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी

राजनीति : भाजपा में बड़ा फेरबदल, इन नौ नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.