रुद्रप्रयाग। 14 अगस्त को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 जुलाई को दो नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूनम कठैत को अधिकृत किया तो वहीं कांग्रेस ने प्रीति पुष्पवाण पर दांव लगाया है।
वर्तमान चुने गए जिला पंचायत सदस्यों में पांच भाजपा समर्थित हैं तो चार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। 18 सदस्यों वाले रुद्रप्रयाग जनपद में नौ निर्दलीय जीते हैं, जो कि अध्यक्ष पद पर निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर चार नामांकन किए गए।
जनपद की राजनीतिक का केंद्र रहा विकासखंड जखोली से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए विनीता चमोली ने कांग्रेस से नामांकन किया तो भाजपा प्रत्याशी के तौर पर प्रिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए नवीन सेमवाल और राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन भरा। कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए जगत सिंह और राजेंद्र सिंह रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अब 14 अगस्त को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।