Saturday, October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : 234 चिकित्सकों से वसूली जाएगा वेतन, नौकरी भी गई

July 3, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : 234 चिकित्सकों से वसूली जाएगा वेतन, नौकरी भी गई
Share on FacebookShare on Whatsapp

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अहम फैसला लिया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 234 गैरहाजिर बॉण्ड धारी चिकित्सकों के विरूद्ध वसूली के साथ ही बर्खास्तगी की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले इन चिकित्सकों की सूची नेशनल मेडिकल काउंसिल को भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Related posts

आक्रोश : आज देहरादून में गरजेंगे शिक्षक, सीएम आवास कूच, प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी

आक्रोश : आज देहरादून में गरजेंगे शिक्षक, सीएम आवास कूच, प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी

October 24, 2026
UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

October 24, 2026

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य से कम शुल्क में एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर बाण्ड की शर्तों का उल्लंघन कर लम्बे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर 234 चिकित्सकों के विरूद्ध बर्खास्तगी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। डॉ. रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मेडिकल कॉलेजों के साथ हुये एक अनुबंध के अनुसार इन चिकित्सकों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण होते ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सूबे के पर्वतीय जनपदों में तैनाती दी गई थी। जहां पर इनको न्यूनतम 5 वर्षों तक अपनी सेवाएं देना अनिवार्य था। ऐसा न करने की स्थिति में इन चिकित्सकों को बाण्ड में निर्धारित धनराशि जमाकर एनओसी लेने के उपंरात राज्य से बाहर अथवा निजी प्रैक्टिस की अनुमति दी जा सकती है।

लेकिन प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय जनपदों में तैनात करीब 234 चिकित्सक बिना अनुमति के अपनी तैनाती स्थल से गैरहाजिर चल रहे हैं। जो कि बाण्ड की शर्तों के उल्लंघन के साथ ही अनुशासनहीनता की श्रेणी में भी आता है। विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार जो चिकित्सक लम्बे समय से गैरहाजिर हैं उनमें से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से 56, हल्द्वानी से 95 व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से 83 पासआउट हैं। जिन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश के समय उक्त कॉलेजों के साथ 5 साल पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने का अनुबंध किया हुआ है तथा संबंधित कॉलेजों में उक्त छात्रों की हैसियत संबंधी मूल दस्तावेज व चिकित्सा शैक्षिक प्रमाण पत्र भी जमा हैं।

राज्य सरकार ने इस प्रकरण को काफी गम्भीर मानते हुये निदेशक चिकित्सा शिक्षा को गैरहाजिर सभी चिकित्सकों से बाण्ड की शर्तों के अनुरूप बाण्ड की धनराशि वसूलने के निर्देश दिये हैं साथ ही महानिदेशक स्वास्थ्य को इन लापरवाह चिकित्सकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई करने को कहा गया है।

इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया है कि उक्त चिकित्सकों की तैनाती वाले जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाय। आखिरकार किन परिस्थितियों में संबंधित जनपद के अधिकारियों द्वारा आतिथि तक अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह एवं गैरहाजिर इन चिकित्सकों के विरूद्ध कार्रवाई प्रारम्भ क्यों नहीं की गई।

विभागीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ महकमा है, लिहाजा विभाग में कार्यरत चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुये कर्तव्यों का पालन करना जरूरी है। किसी भी कार्मिक द्वारा यदि अपने कार्यां एवं दायित्वों में लापरवाही बरती जाती है तो उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

पंचायत चुनाव : फर्जी  बीएलओ ने हटाया मत पत्र से नाम, अब  जाएगी नौकरी

Next Post

उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

Next Post
उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

उत्तर प्रदेश : महिला पत्रकार से बदतमीजी करनी अखिलेश यादव को बुरी पड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : मूल निवास, भू- कानून तांडव रैली में आंदोलनकारियों का तांडव, पुलिस से झड़प

ब्रेकिंग : मूल निवास, भू- कानून तांडव रैली में आंदोलनकारियों का तांडव, पुलिस से झड़प

2 years ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

3 months ago
मानवीयता : बीमार और कमजोर घोड़ा खच्चरों से क्रूरता करने पर होगी FIR, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

मानवीयता : बीमार और कमजोर घोड़ा खच्चरों से क्रूरता करने पर होगी FIR, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

3 years ago
क्या गजब है ! : प्रदेश में 1.10 लाख मतदाता नहीं पहुंचे SIR सुनवाई में, दोबारा भेजे जा रहे नोटिस

क्या गजब है ! : प्रदेश में 1.10 लाख मतदाता नहीं पहुंचे SIR सुनवाई में, दोबारा भेजे जा रहे नोटिस

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • आक्रोश : आज देहरादून में गरजेंगे शिक्षक, सीएम आवास कूच, प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी
  • UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट
  • बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

आक्रोश : आज देहरादून में गरजेंगे शिक्षक, सीएम आवास कूच, प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी

आक्रोश : आज देहरादून में गरजेंगे शिक्षक, सीएम आवास कूच, प्रदेशभर के स्कूलों में तालाबंदी

October 24, 2026
UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.